फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : women with three newborn child thieves arrested patna bihar police

Bihar News: राजधानी में नवजात बच्चा चोर गिरोह का भंडाफोड़, महिला समेत तीन गिरफ्तार; नवजात और 2 लाख रुपये बरामद

Sat, 10 May 2025 08:13 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 10 May 2025 08:13 PM IST
सार

Bihar : स्टेशन पर अचानक चारों तरफ से पुलिस जुट गई। लोग कुछ समझ नहीं पा रहे थे, तभी पुलिस ने प्लेटफॉर्म पर मौजूद दो महिला समेत तीन लोगों को दबोच लिया। लोग अब भी इस मामले को नहीं समझ पा रहे थे। बाद में पता चला कि मामला नवजात बच्चा चोर गिरोह का है।

विज्ञापन
Bihar News : women with three newborn child thieves arrested patna bihar police
आरोपी महिला के साथ डीएसपी डॉ गौरव कुमार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

राजधानी पटना सिटी में नवजात बच्चा चोर गिरोह का पटना पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में  चार महिला, दो पुरुष के पास से लगभग तीन लाख रुपए सहित अपहृत नवजात बच्चा  को सकुशल बरामद किया है। इस बात की जानकारी डीएसपी 2 पटना सिटी गौरव कुमार ने दी।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें - Indian Army : पठानकोट में सेना के जवान की गई जान, बिहार पहुंचा शहीद जवान का शव, सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
विज्ञापन


इस मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी 2 पटना सिटी गौरव कुमार ने बताया कि पटना एवं आसपास के इलाकों में नवजात बच्चे के खरीद फरोख्त का एक बड़ा गिरोह सक्रिय है, जो अस्पताल एवं आसपास के इलाकों में रहकर नवजात बच्चे को चोरी या अपहरण कर दूसरे के हाथों मोटी रकम लेकर बेच दिया करते हैं। पुलिस ने इससे पहले भी फुलवारी शरीफ के आसपास के इलाकों में बच्चा चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया था। तब पुलिस ने फुलवारी शरीफ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एक नर्स को इस मामले में संलिप्तता आने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Indian Army : पठानकोट में सेना के जवान की गई जान, बिहार पहुंचा शहीद जवान का शव, सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

घटना की जानकारी देते हुए पटना सिटी के पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी डॉक्टर गौरव कुमार ने बताया कि 7 मई को एक महिला पूनम देवी ने मालसलामी थाने में अपने नवजात बच्चे के चोरी कर लेने का मामला दर्ज कराया था। मामला प्रकाश में आने के बाद पुलिस ने एक टीम का गठन किया। पुलिस द्वारा गठित टीम ने लगातार छापेमारी की और 24 घंटे के अंदर अपहृत नवजात बच्चे को बरामद कर लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने बताया कि नवजात बच्चा चोर गिरोह के सदस्य अनीता देवी, रेणु कुमारी एवं विजय कुमार पटना साहिब स्टेशन पर नवजात बच्चे को लेकर पटना साहिब स्टेशन पर ट्रेन पकड़ कर दूसरे जगह भागने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें घेरकर गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उनके पास से ₹60 हजार रुपये बरामद किये। पुलिस ने पूछताछ के बाद रेणु कुमारी के मीठापुर स्थित घर से ₹2 लाख बरामद किया है। इसके साथ ही पुलिस ने इस मामले में कंकड़बाग की एक नर्स शोभा देवी एवं शशि जायसवाल को भी गिरफ्तार किया है। 


                           

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed