फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Women drive pink buses in Patna Bihar nitish kumar bhagalpur bihar muzaffarpur bihar

Pink Bus : बिहार में महिलाएं चलाती दिखेंगी पिंक बस, जानिए क्या है खासियत और कब से होगी इसकी शुरुआत

Thu, 13 Mar 2025 11:21 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 13 Mar 2025 11:21 AM IST
सार

Bihar : राज्य सरकार ने विधानमंडल में वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट प्रस्तुत किया, जिसमें पिंक बस चलाने की घोषणा की गई थी। यह सेवा अप्रैल महीने में शुरू होने की संभावना है। 

विज्ञापन
Bihar News : Women drive pink buses in Patna Bihar nitish kumar bhagalpur bihar muzaffarpur bihar
पिंक बस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

अब पटना में महिलाएं बस चलाती हुई नजर आएँगी। पटना के बाद महिलाएं मुजफ्फरपुर, पूर्णिया और भागलपुर में बस चलाएंगी। क्यों कि बिहार में महिलाओं को सुरक्षित सड़क परिवहन की सुविधा प्रदान करने के लिए पिंक बस की सुविधा मुहैया कराई जा रही है। पहले चरण में पटना में पिंक बस चलेंगी। राज्य सरकार ने विधानमंडल में वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट प्रस्तुत किया, जिसमें इसकी घोषणा की गई थी। यह सेवा अप्रैल महीने में शुरू होने की संभावना है। बसों का रंग गुलाबी रखा गया है, ताकि सड़कों पर पिंक बस को दूर से ही पहचाना जा सके। पिंक बसों का परिचालन बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के द्वारा कराया जाएगा। निगम ने अब तक 20 सीएनजी मिनी बसों की खरीद कर ली है। जानकारी के मुताबिक पटना में 8 पिंक बस चलेगी, जबकि, भागलपुर, मुजफ्फरपुर और पूर्णिया में चार-चार बसें चलाई जाएंगी।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें - Bihar Police : छापेमारी के दौरान बिहार पुलिस के ASI की पीट-पीटकर हत्या, अररिया के फुलकाहा में थे पदस्थापित
विज्ञापन


सुरक्षा का रखा गया ख्याल 
 पिंक बस मुख्यरूप से महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। इस बस कीम खासियत यह है कि इसमें चालक,कंडक्टर और डिपो मेंटेनेंसकर्मी सहित सभी कर्मी महिलाएं ही होंगी। यह मुख्या रूप से महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए किया गया है। एक और महत्वपूर्ण बात यह है कि आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी सीटों के नीचे एक पैनिक बटन है, जिसे दबाने से आपात स्थिति की सूचना पास के थाने या कंट्रोल रूम को मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



सुबह 6 से रात 9 बजे तक चलेंगी पिंक बसें
पिंक बसें सुबह 6 बजे से रात नौ बजे तक चलेंगी। बसों का परिचालन शुरू होने के बाद ही इसका किराया तय किया जाएगा। राजधानी पटना में इसका रूट तय हो चुके हैं। फिलहाल ये तीन रूटों पर चलेंगी। इसमें पटना सिटी- दानापुर रूट, बाईपास-कंकड़बाग-राजेंद्रनगर-अनीसाबाद- फुलवारी रूट और बोरिंग रोड- पाटलिपुत्र- कुर्जी, दीघा रूट शामिल है। प्रत्येक पिंक बस में 22 सीटें होंगी। इन बसों में जीपीएस लगे होंगे, जिससे प्रत्येक बस की सटीक लोकेशन हमेशा मिलती रहेगी। किस रूट की बस किस समय कहां पर है इसकी पूरी जानकारी मिलती रहेगी। पिंक बस की हर सीट के नीचे पैनिक बटन होगा जिसका इस्तेमाल महिलाएं किसी भी तरह की परेशानी होने पर कर सकेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed