फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Woman murdered for dowry in Muzaffarpur news Bihar Police

Bihar News : संदिग्ध परिस्थिति में महिला का शव कमरे से बरामद, गर्दन पर मिले जख्म के निशान

Sun, 03 Nov 2024 08:34 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 03 Nov 2024 08:34 PM IST
सार

Bihar : बिहार में फिर ससुराल वालों ने एक महिला की संदिग्ध रूप में मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि ससुराल वालों ने दहेज़ के लिए उसकी हत्या कर दी। फिलहाल ससुराल पक्ष के सभी लोग घर छोड़कर फरार हैं। 

विज्ञापन
Bihar News : Woman murdered for dowry in Muzaffarpur news Bihar Police
घटनास्थल पर जुटे लोग। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

मुजफ्फरपुर में एक महिला का शव उसके ससुराल में संदिग्ध परिस्थिति में मिला है। घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोग मौके से फरार हो गए थे। घटना सदर थाना क्षेत्र के पताही गांव की है। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज में भेज दिया। मृतका की पहचान बेलसर निवासी जूही कुमारी (28) के रूप में की गई है।

विज्ञापन


दहेज के लिए करते थे ससुराल वाले करते थे प्रताड़ित 
घटना के संबंध में मृतका जूही कुमारी के बड़े भाई कल्याण ने बताया कि उसने अपनी बहन की शादी वर्ष 2020 में बैंककर्मी चंदन कुमार से बड़ी धूमधाम से की थी। शादी के छह महीनों के बाद से ही  ससुराल वाले उसको प्रताड़ित करने लगे। उनका कहना है कि प्रताड़ित करने वालों में पति के साथ-साथ बहन के ससुर और सास भी थे। आप अपनी बहन को यहां से लेकर चले जाओ, इसको कुछ भी काम करना नहीं आता है। उसको मानसिक बीमारी है, जिसके बाद हमलोग ने इलाज कराया और वह ठीक हो गई। लेकिन इसके बाद भी वह लोग दहेज की मांग कर बहन को प्रताड़ित करने लगे। इस बात की जानकारी कई बार बहन ने हम लोग को दिया। कई बार समझाने के बाद भी वह लोग मेरी बहन को नहीं देखना चाहते थे और अंत में उसकी हत्या कर दी। मृतका के भाई कल्याण ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनलोगों ने हमसे 28 लाख रुपए दहेज में दिए थे लेकिन 35 लाख रुपए की मांग कर टॉर्चर कर रहे थे।
विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस 
घटना को लेकर एसडीपीओ टाउन टू बिनीता सिन्हा ने बताया कि एक महिला का शव उसके कमरे में संदिग्ध परिस्थिति में मिला है। मृतका के गर्दन पर जख्म के गहरे निशाना पाए गए हैं। प्रथम दृश्य मामला हत्या का प्रतीत होता है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जाने के लिए मेडिकल कॉलेज में भेजा गया है। मायके वालों का बयान लिया जा रहा है, आगे की कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed