{"_id":"66795e6f4bde9fd2ba0244e8","slug":"bihar-news-woman-dies-during-delivery-in-bhojpur-sadar-hospital-referred-dead-bihar-police-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौत; मृत अवस्था मे किया रेफर, जमकर हुआ हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौत; मृत अवस्था मे किया रेफर, जमकर हुआ हंगामा
Mon, 24 Jun 2024 05:24 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Mon, 24 Jun 2024 05:24 PM IST
सार
Bihar : कुछ ही देर में प्रसूति विभाग में मौजूद स्वास्थ्यकर्मी प्रसूता को एंबुलेंस में चढाने लगे। पूछने पर बताया कि स्थिति ठीक नहीं है, इसलिए पटना रेफर कर रहे हैं। जब परिजनों ने प्रसूता को ठीक से देखा तो पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी से शिकायत करते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के भोजपुर सदर अस्पताल में एक प्रसूता की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया और सदर अस्पताल के सेवा को 6 घण्टे तक बाधित कर दिया।
विज्ञापन
मौत की वजह प्रसूता विभाग के नर्स और डॉक्टर की लापरवाही बताई जा रही है। मृतका कि पहचान अखगांव पंचायत के संदेश थाना क्षेत्र अंतर्गत तापा बचरी गांव वार्ड नंबर 13 निवासी रविंद्र कुमार सिंह की पत्नी इंदु देवी (24) के रोप में की गई है। मृतका के पति ने महिला डॉक्टर और अन्य स्टाफ के विरुद्ध टाउन थाना में लिखित शिकायत की है।
विज्ञापन
जल्दबाजी में हुआ ऑपरेशन
मृतका के पति रविंद्र कुमार सिंह का कहना है कि उनकी पत्नी इंदु देवी का प्रसव होने वाला था और रविवार की देर शाम काफी दर्द होने लगा। आननफानन में उनकी बहन के साथ उनकी पत्नी सदर अस्पताल पहुंची। महिला चिकित्सक ने देखकर उन्हें जांच लिखा गया। न्यू इमरजेंसी वार्ड के पहले तल्ले पर मौजूद जांच घर में जाकर जांच कराया और जांच में रिपोर्ट में 11 प्वाइंट हीमोग्लोबिन बताया गया। इसके बाद प्रसूति विभाग में मौजूद नर्स ने कहा कि जल्द से जल्द ऑपरेशन कराना होगा, नहीं तो डॉक्टर निकल जाएंगी। इसी दौरान महिला का ऑपरेशन किया गया और बच्ची ने जन्म लिया।
विज्ञापन
जबरन किया रेफर
कुछ ही देर में प्रसूति विभाग में मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा उनकी पत्नी को एंबुलेंस पर चढ़ाया जाने लगा और पूछे जाने पर बताया गया कि स्थिति ठीक नहीं है, इसलिए पटना रेफर कर रहे हैं। जब स्वजन ने प्रसूता को ठीक से देखा तो पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। परिजनों के पूछे जाने पर मरीज के जिंदा होने का हवाला देते हुए जबरन पटना रेफर कर दिया गया। इस दौरान कोई कागजात भी नहीं दिया गया। दानापुर सगुना मोड़ पर स्थित एक निजी अस्पताल में जब दिखाया गया तो उन्होंने कहा गया कि महिला की मौत पहले ही हो चुकी है।
सदर अस्पताल में जमकर किया हंगामा
इसके बाद परिजन शव को वापस आरा सदर अस्पताल ले आए और न्यू इमरजेंसी वार्ड के गेट के बाहर शव को स्ट्रेचर पर रख जाम कर दिया। मृतका के पति रविंद्र कुमार सिंह ने प्रसूति विभाग में मौजूद चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मियों पर इलाज में लापरवाही बरतने के कारण पत्नी की मौत होने का आरोप लगाया है। इस दौरान टाउन थाना के अपर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार, दारोगा सुमंत कुमार और नवादा थानाध्यक्ष कमल जीत पुलिस बल के साथ सदर अस्पताल के न्यू इमरजेंसी वार्ड पहुंचे और कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन देकर मामले को शांत कराया।