{"_id":"684f088b961bfa4ea703d1d9","slug":"bihar-news-woman-died-in-sasaram-bihar-police-recovers-half-burnt-body-from-pyre-rohtas-bihar-suicide-case-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत, चिता से पुलिस ने अधजला शव किया बरामद, जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत, चिता से पुलिस ने अधजला शव किया बरामद, जांच में जुटी
Sun, 15 Jun 2025 11:23 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सासाराम
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सासाराम
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Sun, 15 Jun 2025 11:23 PM IST
सार
Bihar : श्मशान घाट में अचानक पुलिस के पहुंचते ही वहां अफरातफरी का माहौल हो गया। चिता के आसपास खड़े लोग वहां से इधर-उधर भागने लगे। पुलिस ने आननफानन में जलती चिता को बुझाया और बचे हुए अर्द्धशव को लेकर अस्पताल पहुंच गई।
विज्ञापन
अस्पताल पहुंचे परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रोहतास जिले के सिसरीता ओपी क्षेत्र से एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत के बाद पुलिस ने जलती चिता से महिला का शव बरामद किया है। मृतका नोखा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुड़ी गांव निवासी ददन चौधरी की पत्नी सुशीला देवी (35) बताई जाती है।
विज्ञापन
मायके वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस
घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि सुशीला देवी की रविवार को संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत के बाद परिजन चोरी छुपे शव का दाह संस्कार कर रहे थे। तभी मायके वालों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और जलते हुए शव को बुझाकर अवशेष को बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार शव लगभग जल चुका था। चिता पर बचे कुछ अवशेष को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए लाया गया है।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : तेजस्वी यादव ने सरकार पर किया हमला, कहा- सरकार पारदर्शी है, तो करे जमाई आयोग का गठन
विज्ञापन
पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजा गया पटना
पुलिस जब चिता से मिले उन अवशेषों को झोला में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पहुंची, तो सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. बीके पुष्कर के नेतृत्व में एक मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया और बोर्ड ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच पटना भेज दिया। डॉ बीके पुष्कर ने बताया कि सदर अस्पताल में फिलहाल शव के अवशेष का पोस्टमार्टम नहीं किया जा सकता।
यह खबर भी पढ़ें -Bihar News : दिल्ली से लौटते ही भाजपा सांसद का पुत्र हुआ लापता, तलाश में जुटी पुलिस
पारिवारिक विवाद में महिला ने लगाई फांसी
घटना को लेकर बताया जाता है कि मृतका सुशीला देवी का उसकी देवरानी से पारिवारिक विवाद को लेकर काफी दिनों से झगड़ा चल रहा था। रविवार को भी दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद सुशीला देवी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका सुशीला देवी को एक पुत्र व तीन पुत्रियां हैं तथा पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन