{"_id":"66758a8aede4f421370e6076","slug":"bihar-news-woman-died-in-private-nursing-home-doctor-accused-of-negligence-bihar-police-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : निजी नर्सिंग होम में प्रसूता की मौत, लापरवाही का आरोप लगाकर परिजनों ने किया जमकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : निजी नर्सिंग होम में प्रसूता की मौत, लापरवाही का आरोप लगाकर परिजनों ने किया जमकर हंगामा
Fri, 21 Jun 2024 07:43 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Fri, 21 Jun 2024 07:43 PM IST
सार
Bihar : एक महिला की तबियत खराब होने लगी। स्वास्थ्य खराब होने की जानकारी लगातार नर्सिंग होम के स्टाफ को दी गई। परिजनों का आरोप है कि चिकित्सक नशे में धुत था, जिसके कारण नर्सिंग होम के स्टाफ के द्वारा लगातार स्लाइन चढ़ाया जा रहा था।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
बिहार के गया में एक नर्सिंग होम में इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजनों ने नर्सिंग होम में जमकर हंगामा किया। हंगामा की सूचना मिलने पर स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। घटना डोभी प्रखंड की है। मृतका झारखंड के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के भौराज़ गांव निवासी सहेंद्र कुमार की पत्नी पूनम कुमारी (22 वर्ष) थी।
विज्ञापन
परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप
घटना के संबंध में मृतका के पति सहेंद्र कुमार का कहना है कि पत्नी पूनम कुमारी को प्रसव के लिए गया-डोभी सड़क मार्ग पर स्थित धनवंतरी नर्सिंग होम में ले गए। यहां के चिकित्सक डा. सत्यनारायण साव ने पत्नी की हालत गंभीर बताते हुए मेजर ऑपरेशन करने की बात कही। ऑपरेशन के लिए डाक्टर ने 40 हजार रुपए जमा करवाया। गुरुवार की रात में ऑपरेशन से प्रसव कराया गया। लेकिन कुछ ही देर में उसकी तबियत बिगड़ने लगी। मृतिका के पति ने बताया शुक्रवार को पत्नी की तबियत खराब होने लगी। स्वास्थ्य खराब होने की जानकारी लगातार नर्सिंग होम के स्टाफ को दी गई। लेकिन चिकित्सक नशे में धुत थे, जिसके कारण नर्सिंग होम के स्टाफ के द्वारा लगातार पानी (स्लाइन) चढ़ाया जा रहा था। सुबह में जब स्थिति काफी गंभीर हो गई तब गया से एंबुलेंस मंगवा कर महिला को गया शहर के चंदौती स्थित रिद्धि-सिद्धि नर्सिंग होम में ले जाया गया। लेकिन इस नर्सिंग होम में भर्ती करने से पूर्व ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
परिजनों ने जमकर किया हंगामा
इसके बाद डोभी से आए चिकित्सक और अन्य स्टाफ मृतका और उसके स्वजन को छोड़कर भाग गए। इसके बाद परिजन पूनम देवी के शव को धधनवंतरी नर्सिंग होम के बाहर लाकर रख दिया और जमकर हंगामा किया। परिजन मौत के लिए नर्सिंग होम के संचालक को जिम्मेवार ठहरा रहे हैं। डोभी थाना की पुलिस ने स्वजनों को समझा बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन