फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Woman died during saving child by electric shock Shivcharcha Patna news

Bihar News : दूसरे के बच्चे को बचाने में अपनी जान गंवा दी; पटना में शिवचर्चा के दौरान बड़ा हादसा कैसे हुआ?

Sun, 06 Oct 2024 09:21 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 06 Oct 2024 09:21 PM IST
सार

Bihar : शिवचर्चा के दौरान करंट की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि महिला दूसरे के बच्चा को बचाने के दौरान अपनी जान दे दी। उनके साथ कई अन्य महिलाएं भी घायल हैं। 

विज्ञापन
Bihar News : Woman died during saving child by electric shock Shivcharcha Patna news
पटना ले जाते परिजन और ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

पटना में शिव चर्चा के दौरान 9 लोग करंट की चपेट में आ गये, जिससे एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान शिवकुमार दास की पत्नी सुमीचा देवी (50) के रूप में की गई है। घटना पालीगंज थाना क्षेत्र के करकट गांव की है।

विज्ञापन


बच्चा को बचाने में महिला की गई जान 
घटना के संबंध में ग्रामीणों का कहना है कि गांव के एक बच्चा गूलर का पत्ता तोड़ रहा था और इसी वजह से यह घटना हुई। ग्रामीणों ने बताया कि करकट गांव में एक माता देवी की मंदिर है। गांव के लोगों के सहयोग से बने इस मंदिर को प्रथम तल पर चारों तरफ से स्टील की रेलिंग की गई है।  गांव की महिलाएं छत पर बैठकर भजन कीर्तन किया करती हैं। रविवार को भी गांव की लगभग दो दर्जन महिलाएं छत पर बैठकर भजन कीर्तन कर रही थी। मंदिर के पूर्व की तरफ गूलर का विशाल पेड़ है। इसी क्रम में गांव का बच्चा विष्णु कुमार (12) स्टील रॉड के पास पहुंचकर गूलर का पत्ता तोड़ने लगा। ग्रामीणों का कहना है कि स्टील रॉड से लगभग एक से डेढ़ फीट की दूरी पर 11000 वोल्ट का तार गुजर रहा है। गूलर का पत्ता तोड़ने के क्रम में विष्णु कुमार 11000 वोल्ट के बिजली तार की करंट की चपेट में आ गया। विष्णु कुमार के करंट की चपेट में आते हैं स्टील के छज्जे में करंट आ गया और वह करंट चारों तरफ रेलिंग में दौड़ने लगा।

विज्ञापन

Bihar News : Woman died during saving child by electric shock Shivcharcha Patna news
ग्रामीणों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

ये लोग भी हैं घायल 
विष्णु कुमार को करंट लगते देख शिव चर्चा कर रही शिवकुमार दास की पत्नी सुमीचा देवी, विष्णु कुमार को बचाने दौड़ गई। इस वजह से वह भी बिजली की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गई, जिससे उनकी मौत हो गई। इसी आपाधापी में अन्य महिलाएं भी करंट की चपेट में आ गई, जिससे वह भी झुलस गयीं। अन्य जख्मी महिलाएं संजू देवी (40), मुन्नी देवी (35) के साथ विष्णु कुमार भी बुरी तरह झुलस गए। 

जांच में जुटी पुलिस 
घटना की सूचना मिलते ही पालीगंज अनुमंडल पदाधिकारी, थाना प्रभारी सहित कई पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और गंभीर स्थिति में घायल विष्णु कुमार, संजू देवी, मुन्नी देवी को इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया, जबकि अन्य महिलाओं का इलाज स्थानीय स्तर पर चल रहा है। घटना की जानकारी देते हुए पालीगंज अनुमंडल के पुलिस पदाधिकारी प्रीतम कुमार ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। उन्होंने बताया कि इस हादसे में एक महिला की मौत हुई है, जबकि दो महिला एवं एक बच्चे की स्थिति गंभीर है। पांच महिलाओं का इलाज स्थानीय स्तर पर चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed