{"_id":"65b8cddb14f5f5efcb0ab5e9","slug":"bihar-news-woman-commits-suicide-in-begusarai-bihar-police-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : बेगूसराय में महिला फंदे से लटककर दे दी जान, पति ने बताई वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : बेगूसराय में महिला फंदे से लटककर दे दी जान, पति ने बताई वजह
Tue, 30 Jan 2024 03:52 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Tue, 30 Jan 2024 03:52 PM IST
सार
Bihar : बेटे को पीटने के बाद पति ने अपनी पत्नी को डांट फटकार लगाई। इसी डांट फटकार से नाराज होकर पत्नी ने घर में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
बेगूसराय में एक महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के छितरौर गांव की है। मृतका की पहचान छितरौर गांव के रहने वाले सूरज कुमार की पत्नी पार्वती देवी (26) के रूप में की गई है। घटना के संबंध में मृतक के देवर गुड्डू कुमार ने बताया है कि पार्वती किसी बात के लिए अपने बेटे की पिटाई की थी। इसी बात को लेकर पार्वती के पति सूरज कुमार ने पत्नी को डांट फटकार लगाया था। इसी डांट फटकार से नाराज होकर पार्वती देवी ने घर में ही गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया।
विज्ञापन
घर के लोगों के सोने के बाद दिया घटना को अंजाम
परिजनों का कहना है कि बीती रात घर में सभी लोग खाना खाकर सोने के लिए चले गये। तभी अकेले का फायदा उठाकर पार्वती घर में ही पंखे से लटक कर अपनी जान दे दी। परिजनों ने घटना की सूचना मटिहानी थाना की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मटिहानी थाने के पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। परिजनों का कहना है कि महिला की तीन संतानें हैं।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
घटना के संबंध में मटिहानी थाना अध्यक्ष विवेक भारती ने बताया कि मृतक महिला पार्वती देवी ने अपने चार साल के बेटे को पीटा था। पत्नी के द्वारा बच्चे की पिटाई पर पति ने अपनी पत्नी को डांट फटकार किया। इसी बात से नाराज होकर पत्नी ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। फिलहाल पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन