{"_id":"6768385929334fe8b90b701a","slug":"bihar-news-woman-commits-suicide-case-in-munger-news-bihar-police-husband-wife-sister-brother-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : ननद और पति की बात जानकर पत्नी हुई नाराज, फंदे से लटककर दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : ननद और पति की बात जानकर पत्नी हुई नाराज, फंदे से लटककर दे दी जान
Sun, 22 Dec 2024 09:33 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Sun, 22 Dec 2024 09:33 PM IST
सार
Bihar : भाई और बहन फोन पर कुछ बात कर रहे थे। पति की वह बात सुनकर युवक की पत्नी अपने पति से झगड़ा करने लगी। मामला इतना बढ़ गया कि महिला ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। कुछ ही देर में कुछ ऐसा हुआ कि सभी लोग परेशान हो गये।
विज्ञापन
मृतका का प्रोफाइल फोटो, दायें पति।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
मुंगेर में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ससुराल के लोगों को जानकारी हुई तो महिला को इलाज के निजी प्राइवेट हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान गुलजार पोखर निवासी सुभाष कुमार वर्मा की पत्नी ममता देवी (32) के रूप में की गई है। घटना मुंगेर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत गुलजार पोखर मोहल्ले की है।
विज्ञापन
बहन को रुपया देने के कारण हुआ था विवाद
घटना के संबंध में मृतका के पति सुभाष कुमार वर्मा ने बताया कि सुबह में मेरी छोटी बहन बबली देवी ने मदद के लिए मुझसे 20 हजार रूपये की मांग की थी। उसके मांगने पर मैंने 15 हजार रूपये उसके खाते में डाल दिया। इस बात की जानकारी जब मेरी पत्नी ममता को हुई तो वह ग़ुस्सा हो गई और मुझसे झगड़ा करने लगी। पत्नी कहने लगी कि आप दान करते रहिये लेकिन आपको कोई देखने वाला नहीं है। जब पत्नी बहुत ज्यादा गुस्सा हो गई तब परिवार वालो के कहने पर सुभाष अपनी दुकान चले गए।
विज्ञापन
पति के जाते ही लगा ली फांसी
सुभाष कुमार वर्मा ने बताया कि दुकान पर जाने के कुछ देर बाद ही घर से फोन आया कि ममता ने घर का दरवाजा बंद कर लिया है। इस बात की जानकारी होते ही सुभाष अपने घर पहुंचे तो देखा कि ममता ने अपने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर रखा है। काफी आवाज देने के बाद भी अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। फिर किसी तरह पड़ोसी की मदद से कमरे में झांकने पर दिखा कि वह पंखे से फांसी लगा ली है। इसके बाद घर का दरवाजा तोड़कर उसे प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पति सुभाष कुमार वर्मा ने बताया कि 2013 में उसकी ममता से शादी हुई थी। ममता लखीसराय जिले के सिंघोल गांव की रहने वाली थी। वही उनके माता -पिता दिल्ली में रहते है और उन्हें फोन कर जानकारी दे गई है ,वे सभी ट्रैन से मुंगेर आ रहे है। घटना की जानकारी मिलने के बाद सदर एसडीपीओ राजेश कुमार कोतवाली थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी मृतक महिला के घर पहुंचे।
विज्ञापन