फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Woman brutally murdered, throat slit in Samastipur; Bihar News Updates, News Updates, Bihar Polic

Bihar News : शरीर पर कपड़े नहीं, सिर धड़ से अलग; अकेली रह रही महिला को ढूंढ़ रहे थे लोग, मिली इस हालत में

Mon, 26 Feb 2024 06:49 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 26 Feb 2024 06:49 PM IST
सार

परिजन ने कहा कि महिला घर में अकेली रहती थी। उनके दोनों बेटे बिहार के बाहर जॉब करते हैं। महिला एक छोटा दुकान चला कर जीवन यापन करती है। सुबह उनके घर का दरवाजा खुला हुआ था। लेकिन, उनका कुछ पता नहीं चल रहा था। काफी देर खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चला।
 

विज्ञापन
Bihar News: Woman brutally murdered, throat slit in Samastipur; Bihar News Updates, News Updates, Bihar Polic
क्राइम न्यूज। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

समस्तीपुर में महिला की निर्मम हत्या कर दी गई है। उसकी लाश खेत से बरामद हुई। महिला के शरीर पर कपड़े नहीं थे। सिर भी धड़ से अलग था। कान भी काटा गया था। गमछा से महिला का हाथ पैर भी बांधा हुआ था। ऐसी निर्मम हत्या के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। घटना सरायरंजन थाना क्षेत्र के झखड़ा मुरादपुर गांव की है। मृत महिला के भतीजे ने बताया कि चाची घर में अकेली रहती थी। उनके दोनों बेटे बिहार के बाहर जॉब करते हैं। महिला एक छोटा दुकान चला कर जीवन यापन करती है। सुबह उनके घर का दरवाजा खुला हुआ था। लेकिन, उनका कुछ पता नहीं चल रहा था। काफी देर खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चला।

विज्ञापन


महिला का सिर धड़ से अलग पड़ा हुआ था
ग्रामीणें ने बताया कि महिला की खोजबीन चल रही थी। इसी दौरान दोपहर खेत की ओर गए बच्चों ने महिला का शव देखकर शोर मचाया। इसके बाद मौके पर जब लोग पहुंचे तो दंग रह गए। लोगों का कहना है कि महिला की हत्या हाथ-पैर बांधने के बाद गला काटकर की गई है। महिला का सिर धड़ से अलग पड़ा हुआ था। हालांकि, घटना क्यों और कैसे हुई है इस बारे में लोग नहीं बता पा रहे हैं। घटना के बाद मृतक के दोनों पुत्र को मामले की जानकारी दी गई है। माना जा रहा है कि उनके आने के बाद इस मामले का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन


महिला की हत्या गला काटकर की गई है
सरायरंजन थाना अध्यक्ष रविकांत ने बताया कि महिला की हत्या गला काटकर की गई है। उनका गमछे से हाथ-पैर भी बांधा हुआ था। हत्या किस कारण से हुई है यह अब तक स्पष्ट नहीं है। उनके दोनों पुत्र बाहर रहते हैं। अभी पुलिस अपने स्तर से इस मामले में जांच कर रही है। परिवार के लोगों द्वारा अभी आवेदन नहीं दिया गया है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed