{"_id":"671945c958cc3c8ee50589b3","slug":"bihar-news-woman-arrested-with-drugs-and-weapons-in-buxar-bihar-police-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : हेरोइन, देशी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ महिला गिरफ्तार, पति से साथ करती है नशे का कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : हेरोइन, देशी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ महिला गिरफ्तार, पति से साथ करती है नशे का कारोबार
Thu, 24 Oct 2024 12:21 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बक्सर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बक्सर
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Thu, 24 Oct 2024 12:21 AM IST
सार
Bihar : एक महिला को पुलिस ने 24.12 ग्राम हेरोइन (मादक पदार्थ), 1 देशी कट्टा और 5 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला का कहना है कि उसके पति यह काम करते हैं, लेकिन पुलिस ने महिला को पकड़ कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बक्सर में पुलिस ने नशीले पदार्थ और हथियार के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 24.12 ग्राम हेरोइन (मादक पदार्थ), 1 देशी कट्टा और 5 जिंदा कारतूस बरामद हुई है। इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। मामला ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के पाण्डेयपुर की है।
विज्ञापन
आरोपी पति फरार, पत्नी गिरफ्तार
इस मामले में डुमरांव डीएसपी अफाक अख्तर अंसारी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि पाण्डेयपुर निवासी त्रिवेणी दुबे के पुत्र संतोष दुबे अपने घर में हेरोइन बेचते हैं। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम संतोष दुबे के घर पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान आरोपी संतोष दुबे के घर से 24.12 ग्राम हिरोईन, 1 छोटा इलेक्ट्रॉनिक तराजु, 1 देशी कट्टा, 5 कारतूस बरामद किया गया। उन्होने बताया कि घर से एक महिला नेहा दुबे को हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन
पति करता था नशे का कारोबार
हिरासत में लिये गये महिला से पूछताछ के क्रम में उसने पुलिस को बताया कि मेरे पति संतोष दुबे हेरोइन की खरीद-बिक्री करते हैं। उक्त हथियार अपनी सुरक्षा हेतु रखते हैं। इस संबंध में ब्रह्मपुर थाना कांड संख्या 460/24 दर्ज कर संतोष दुबे की गिरफ्तारी हेतू लगातार छापेमारी की जा रही है। महिला को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन