फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : With ex JDU party president lalan singh, cm nitish kumar reached to file nomination for Bihar MLC

2024 Election : सीएम नीतीश कुमार फिर जाएंगे विधान परिषद्, नामांकन दाखिल; MLC की 11 सीटों पर होना है चुनाव

Tue, 05 Mar 2024 12:13 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 05 Mar 2024 12:13 PM IST
सार

Bihar : विधान परिषद में 11 एमएलसी का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। इसको लेकर सीएम नीतीश कुमार विधान परिषद् पहुंचे और उन्होंने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। हालांकि भाजपा ने अब तक अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा नहीं की है।

विज्ञापन
Bihar News : With ex JDU party president lalan singh, cm nitish kumar reached to file nomination for Bihar MLC
विधान परिषद में मुख्यमंत्री। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधान परिषद् में अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। उनके साथ ललन सिंह, अशोक चौधरी सहित अन्य लोग भी वहां मौजूद थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित कई एमएलसी का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। लोकसभा चुनाव से पहले बिहार विधानसभा परिषद का चुनाव होना है जिसकी अधिसूचना पहले ही जारी हो चुकी है। विधानसभा कोटा से 11 सीटों पर चुनाव होना है।

विज्ञापन


विज्ञापन


जानिये किनका कार्यकाल हो रहा समाप्त
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित खालिद अनवर, रामेश्वर महतो और संजय झा जो अब राज्य सभा चले गये हैं उनका कार्यकाल समाप्त हो रहा है। भारतीय जनता पार्टी में शाहनवाज हुसैन, संजय पासवान और मंगल पांडे का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। वहीं राष्ट्रीय जनता दल से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और रामचंद्र पूर्वे, जबकि हिंदुस्तान आवामी मोर्चा से संतोष कुमार सुमन का कार्यकाल समाप्त हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा सहित इन पार्टियों ने नहीं बनाया अब तक उम्मीदवार
भारतीय जनता पार्टी ने अब तक अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा नहीं किया है। भाजपा के एमएलसी सैयद शाहनवाज हुसैन, मंगल पांडे और संजय पासवान का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। वहीं दूसरी तरफ राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस ने  भी अबतक अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा नहीं किया है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि राष्ट्रीय जनता दल की तरफ से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी उम्मीदवार हो सकती हैं। कांग्रेस की तरफ से प्रेमचंद मिश्र अभी हां और ना के बीच लटके हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed