BPSC Result Topper : कौन हैं बीपीएससी टॉपर उज्ज्वल कुमार उपकार; सीतामढ़ी और वैशाली का पूरा कनेक्शन पढ़ें
Ujjwal Kumar Upkar : 'अमर उजाला' ने उज्ज्वल कुमार उपकार को जब सूचना दी कि वह बीपीएससी एग्जाम में इस बार टॉपर हैं तो उन्हें यकीन नहीं हुआ। रिजल्ट अपलोड नहीं होने की बात कहने लगे। तभी हम पहुंचे और उन्हें परिणाम दिखाते हुए बात की।
विस्तार
बिहार लोक सेवा आयोग की 69वीं एकीकृत संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के टॉपर उज्ज्वल कुमार उपकार राज्य के सीतामढ़ी जिले के रहने वाले हैं। वह पहले से बिहार सरकार के अधिकारी हैं, लेकिन अब बिहार पुलिस सेवा में बतौर पुलिस उपाधीक्षक नजर आएंगे। वैशाली में गोरौल के प्रखंड कल्याण पदाधिकारी उज्ज्वल कुमार उपकार को बीपीएससी परिणाम में टॉप होने की सूचना 'अमर उजाला' ने कॉल पर दी तो उन्हें यकीन नहीं हुआ। फिर हमने हाजीपुर में तुरंत ही उनकी बताई जगह पर मिलकर परिणाम दिखाया। उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। कुछ ही मिनट के बाद यह जानकारी वायरल हो गई और फिर उनका मोबाइल एक सेकंड के लिए खाली नहीं रहा।
जानिये क्या है उज्जवल कुमार उपकार का परिचय
वैशाली जिले के गोरौल प्रखंड में कल्याण पदाधिकारी के पद पर तैनात उज्ज्वल कुमार उपकार में बीएससी टॉप किया है। उज्ज्वल कुमार उपकार मूल रूप से बिहार के सीतामढ़ी जिले के नानपुर के रहने वाले हैं। हाजीपुर के प्रखंड कार्यालय के पीछे किराए के मकान में 4 महीने से रह रहे हैं। सीतामढ़ी में एक सरकारी स्कूल से पढ़कर यह निकले थे। उनके पिता एक प्राइवेट शिक्षक हैं, जबकि उनकी मां आंगनबाड़ी सेविका हैं। यह दो भाई एक बहन हैं। उज्ज्वल कुमार उपकार वैशाली जिले के गोरौल प्रखंड में कल्याण प्राधिकारी ट्रेनिंग के बाद 4 महीने से तैनात हैं। वह 67 बैच के प्रखंड कल्याण पदाधिकारी थे। डीएसपी के पद पर चयनित होकर वह काफी प्रसन्न दिख रहे हैं।
इंजीनियरिंग की नौकरी छोड़ने के बाद लोग देने लगे थे ताना
इंजीनियरिंग की नौकरी छोड़ने के बाद घर के आसपास के लोग एवं रिश्तेदार के द्वारा उज्ज्वल के माता-पिता को ताना दिया करता था कि यह लड़का कुछ नहीं कर पाएगा उज्ज्वल ने बताया कि बीएससी के 10 साल के इतिहास में पहली बार कोई हिंदी मीडियम से पढ़कर कोई टॉपर बना है। वहीं पुलिस डिपार्मेंट के चुने के बारे में बताया की बिहार के तेज तर्रार आईपीएस शिवदीप लांडे जिस समय पटना के सिटी एसपी हुआ करते थे। उसे समय उज्ज्वल पटना में रहकर पढ़ाई करता था और उन्हीं के वर्दी को देखकर उज्ज्वल को वर्दी पहनने का शौक चढ़ा था। तीसरी बार में उज्ज्वल यह उपलब्धि मिली है।
संबंधित वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.