{"_id":"652390059bab798c6301c9b3","slug":"bihar-news-when-he-refused-to-give-litti-murga-criminals-shot-him-pmch-referred-in-critical-condition-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : लिट्टी-मुर्गा देने से इनकार किया तो अपराधियों ने मार दी गोली, गंभीर हालत में पीएमसीएच रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : लिट्टी-मुर्गा देने से इनकार किया तो अपराधियों ने मार दी गोली, गंभीर हालत में पीएमसीएच रेफर
Mon, 09 Oct 2023 11:00 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा
Published by: आदित्य आनंद
Updated Mon, 09 Oct 2023 11:00 AM IST
सार
बाइक से दो अपराधी आए और नाश्ते में लिट्टी-मुर्गा की डिमांड करने लगे। दुकानदार ने कहा कि अब तो नाश्ता समाप्त हो चुका है। अभी खाने के लिए कुछ नहीं है। इतनी सी बात पर अपराधियों ने गोली मार दी।
विज्ञापन
घायल दुकानदार का इलाज चल रहा है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आरा में अपराधियों ने दुकानदार को गोली मार दी। गोली केवल इसलिए मारी क्योंकि दुकानदार ने लिट्टी-मुर्गा देने से इनकार कर दिया था। इतनी से बात पर अपराधियों ने उसे मार दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। परिजनों ने आननफानन में अस्पताल में भर्ती करवाया। हालत गंभीर होने पर उसे पीएमसीएच में भर्ती करवा दिया गया। इधर,
विज्ञापन
विज्ञापन
इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस जांच में जुट गई। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि बाइक से दो अपराधी आए और नाश्ते में लिट्टी-मुर्गा की डिमांड करने लगे। दुकानदार ने कहा कि अब तो नाश्ता समाप्त हो चुका है। अभी खाने के लिए कुछ नहीं है। इतनी सी बात पर अपराधियों ने गोली मार दी। परिजनों का कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करे।
विज्ञापन
दुकान बंद कर घर आने की तैयारी कर रहा था अनिल साह
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और छानबीन में जुट गई। पुलिस के अनुसार, मामूली सी बात पर अपराधियों ने गोली मार दी। इनकी तलाश में छापेमारी चल रही है। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। घायल की पहचान चरपोखरी थाना क्षेत्र के केवटिया गांव के रहने वाले नानकु साह के 50 वर्षीय पुत्र अनिल साह के रूप में हुई है। वह चरपोखरी बाजार पर नाश्ता का दुकान चलाता है। जांच में पता चला कि रविवार को देर रात अनिल साह अपनी दुकान बंदकर घर आने की तैयारी कर रहा था। उसी क्रम में बाइक सवार दो अपराधी आए और दुकानदार से पूछे कि नाश्ता है? अनिल शाह ने कहा कि अब तो समाप्त हो चुका है अभी खाने के लिए कुछ नही है इतनी सी बात पर अपराधियों ने गोली मार।
चरपोखरी थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे
इस सम्बंध में भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि एक दुकानदार को गोली मारने की सूचना है। इस घटना में चरपोखरी थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे। पूरे मामले की जांच कर रही है। अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए पीरो एसडीपीओ राहुल कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर दिया गया है। जल्द ही बदमाशों की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जायगा।