फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: West Champaran DM Dinesh Kumar Rai inspected Thakraha block headquarters; Panchayat Secretary

Bihar News : जिलाधिकारी के पहुंचते ही ठकराहा प्रखंड मुख्यालय में मचा हड़कंप, फरियादियों ने लगाई यह गुहार

Fri, 26 Jul 2024 06:13 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 26 Jul 2024 06:13 PM IST
सार

डीएम दिनेश कुमार राय ने बताया कि जांच के उपरांत अधिकारियों के क्षेत्र से प्रखंड मुख्यालय में वापिस लौटने के उपरांत सभी अधिकारियों से जांच की समीक्षा की गई है। जांच में तथ्यों के अनुसार अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी।

विज्ञापन
Bihar News:  West Champaran DM Dinesh Kumar Rai inspected Thakraha block headquarters; Panchayat Secretary
मुख्यालय का निरीक्षण करने पहुंच डीएम दिनेश राय। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

पश्चिम चंपारण के ठकराहा प्रखंड मुख्यालय गुरुवार को जिला मुख्यालय के रूप में बदला नजर आया। जिलाधिकारी (डीएम) दिनेश कुमार राय ने सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों संग ठकरहा प्रखंड मुख्यालय में पूर्वाह्न 10:30 बजे पहुंचे और अधिकारियों को उनसे संबंधित विभागों में जांच करने के लिए रवाना कर दिए। एक साथ सभी विभागों में अधिकारियों के जांच से दिनभर हड़कंप मचा रहा है। प्रखंड के अंतर्गत संचालित आंगनबाड़ी, शिक्षा, चिकित्सा, स्वास्थ्य, जविप्र, कृषि, बिजली, पीएईडी, जलसंसाधन, लोक निर्माण व ग्रामीण कार्य विभाग, राजस्व, विकास व लोक कल्याणकारी योजनाओं सहीत विभिन्न विभागों में विभाग के जिला स्तरीय अधिकारियों ने पहुंचकर गहनता से जांच की।

विज्ञापन


रूप में जांच से जनमानस की कल्पना पूरी हो रही
जिला प्रशासन का नजारा ठकरहा में पहली बार दिखा है। लोगों ने कहा डीएम के अभियान के रूप में जांच से जनमानस की कल्पना पूरी हो रही है। इलोगों ने कहा कि सुधार के इस स्वर्णिम काल को वर्षों तक याद किया जायेगा। जहां  डीएम ने एक साथ सभी विभागों का हाल जाना। डीएम दिनेश कुमार राय ने डीईओ ने बीआरसी, कस्तूरबा वालिका विधालय सहित स्कूलों की जांच किए। ठकरॉहा सीएचसी का जांच सिविल सर्जन, आंगनबाड़ी की जांच डीपीओ ने किया। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने जविप्र के दुकानों व राज्य खाद्य निगम के गोदाम का जांच जांच किया। डीएम ने बताया कि अपर समहर्ता ने राजस्व विभाग व उप विकास आयुक्त द्वारा विकास और लोक कल्याणकारी योजनाओं की जांच किया गया। बिजली, पानी की समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों ने क्षेत्र में पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन


पंचायत सचिव की रवैये से पंचायत में विकास कार्य प्रभावित हो रहा
डीएम दिनेश कुमार राय ने बताया कि जांच के उपरांत अधिकारियों के क्षेत्र से प्रखंड मुख्यालय में वापिस लौटने के उपरांत सभी अधिकारियों से जांच की समीक्षा की गई है। जांच में तथ्यों के अनुसार अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी। गुरुवार को ठकरॉहा में दिनभर रहे डीएम ने प्रखंड मुख्यालय में पहुंचे फरियादियों की परेशानियों को काफी सहजता पूर्वक सुना और पीड़ितों के समस्या समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। फरियादियों में शामिल मोतीपुर के मुखिया व सरपंच ने कहा कि पंचायत सचिव की रवैये से पंचायत में विकास कार्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने इस समस्या के समाधान की गुहार लगाई। मोतीपुर के सरपंच ने उमाटोला प्राथमिक विधालय के भूमि पर स्थानीय लोगों के अतिक्रमण की शिकायत किया। प्रखंड प्रमुख अंजु देवी और प्रमुख प्रतिनिधि ने प्रखंडाधीन समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया। डीएम दिनेश कुमार राय ने अधिकारियों व इंजीनियरों के साथ ठकरहा के पीपी तटबंध पर चार नबर ठोकर पहुंचकर नदी व बांध ठोकर के सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed