फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Watchman dies in road accident in Saran; Intermediate Exam Duty, Bihar Police

Bihar Police: चौकीदार को ट्रक ने कुचला, इंटर परीक्षा की ड्यूटी करने जा रहे थे, छपरा-सीवान हाईवे पर ऐसा हुआ

Sat, 08 Feb 2025 10:32 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 08 Feb 2025 10:32 AM IST
सार

Saran News: पुलिस का कहना है कि प्रह्लाद मांझी की ड्यूटी परीक्षा केंद्र पर लगी थी। वह सुबह बाइक से ड्यूटी पर जा रहे थे। अचानक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Bihar News: Watchman dies in road accident in Saran; Intermediate Exam Duty, Bihar Police
हादसे के बाद की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सारण में बाइक सवार चौकीदार को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। इसमें उनकी दर्दनाक मौत हो गई। वह इंटर परीक्षा की ड्यूटी करने बाइक से सेंटर पर जा रहे थे, इसी दौरान छपरा-सीवान राष्ट्रीय उच्च पथ पर कोपा थाना क्षेत्र के मुख्य बाज़ार में यह हादसा हुआ। मृतक की पहचान मांझी थाना क्षेत्र के मरहा पंचायत के आलियासपुर गांव निवासी चंद्रमा मांझी के पुत्र प्रह्लाद मांझी के रूप में हुई है। वह मांझी थाने में कार्यरत थे। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। 

विज्ञापन


ड्यूटी पर जा रहे थे, हाईवे पर ट्रक की चपेट में आए
स्थानीय बाजार वासियों के द्वारा बताया गया कि अनियंत्रित अज्ञात ट्रक के चपेट में आने से चौकीदार की दर्दनाक मौत हुई है। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय कोपा थाने की पुलिस पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है। इस हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है जिस कारण परिवार सहित गांव में हाहाकार मच गया है। पुलिस का कहना है कि प्रह्लाद मांझी की ड्यूटी परीक्षा केंद्र पर लगी थी। वह सुबह बाइक से ड्यूटी पर जा रहे थे। अचानक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक फरार हो गया। उसकी तलाश में छापेमारी चल रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed