फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Vigilance released the list of tainted officers and employees patna bihar police

Bihar News: निगरानी ने दागी अफसरों और कर्मियों को किया सार्वजनिक की, विभाग के अपर मुख्य सचिव को भेजी रिपोर्ट

Mon, 12 May 2025 06:07 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 12 May 2025 06:07 PM IST
सार

Bihar : निगरानी विभाग ने निगरानी ब्यूरो, विशेष निगरानी इकाई और आर्थिक अपराध इकाई द्वारा दर्ज किये गये मामलों की जानकारी सार्वजनिक की है। यह उन विभागीय कर्मियों और पदाधिकारियों की सूची है, जिसमें उनपर भ्रष्टाचार के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। 

विज्ञापन
Bihar News : Vigilance released the list of tainted officers and employees patna bihar police
निगरानी विभाग - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

निगरानी विभाग अलग-अलग विभागों में भ्रष्टाचारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। मामले भी दर्ज किये जा रहे हैं, लेकिन आरोपियों के खिलाफ पूरी कार्रवाई नहीं की जा रही है। इसको लेकर निगरानी विभाग ने एक बार फिर से निगरानी ब्यूरो, विशेष निगरानी इकाई और आर्थिक अपराध इकाई द्वारा दर्ज किये गये मामलों की जानकारी सार्वजनिक की है।

विज्ञापन


 यह खबर भी पढ़ें -Bihar News : आइजीआइएमएस और एम्स की ओपीडी आज रहेंगे बंद, जानिए कहां होगा आज इलाज
विज्ञापन


निगरानी विभाग के संयुक्त सचिव (विधि) अंजु सिंह ने सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव व सचिवों को पत्र भेजा है, जिसमें यह कहा गया है कि सरकारी अधिकारियों और कर्मियों को प्रोन्नति के लिए निगरानी स्वच्छता प्रमाण पत्र दिया जाता है। इस आलोक में विभिन्न अधिकारियों-कर्मियों के खिलाफ दर्ज केस-आरोप पत्रों की सूची दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Bihar : गांव से पटना तक 4 घंटे में पहुंचने का लक्ष्य, सीएम ने किया 6938 पथों के सुदृढ़ीकरण कार्य का उद्घाटन

निगरानी विभाग के पत्र में यह भी कहा गया है कि विभिन्न सरकारी सेवकों के खिलाफ निगरानी ब्यूरो, आर्थिक अपराध इकाई एवं विशेष निगरानी इकाई द्वारा दिसंबर 2024 तक दर्ज केस, न्यायालय में दायर की गई चार्जशीट की सूची भेजी जा रही है। अब 30 जून तक के मामलों में अलग से स्वच्छता प्रमाण पत्र की अधियाचना, निगरानी विभाग से करने की जरूरत नहीं है। वैसे, किसी भी अधिकारी-कर्मी के खिलाफ केस दर्ज होने पर प्राथमिकी की जानकारी दी जाती है। ऐसे में दी गई इस जानकारी को अपने विभाग में अपडेट करा लें। निगरानी स्वच्छता का संधारण अपने-अपने विभाग में करा लें। निगरानी विभाग ने सभी विभागों के सचिव से कहा है कि प्रोन्नति के मामले के अतिरिक्त अन्य मामलों में अगर निगरानी स्वच्छता की जरूरत हो तब इसके लिए अलग से पत्राचार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed