फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Vigilance raided Engineer Shrikant Sharma of BRPNNL, found cash, jewelry, Bhagalpur News, Patna

Bihar News : विजिलेंस ने इस विभाग के इंजीनियर के ठिकाने पर की छापेमारी, इतने कैश और जेवर देख दंग रह गए अधिकारी

Wed, 26 Jul 2023 03:33 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 26 Jul 2023 03:33 PM IST
सार

Bhagalpur News : निगरानी विभाग की टीम ने कार्यपालक अभियंता के भागलपुर के हनुमान नगर इलाके स्थित आवास पर छापेमारी के दौरान 80 लाख कैश और लाखों रुपये के ज्वेलरी बरामद की। कैश दो ट्रॉली में पाए गए हैं। इतने कैश देख टीम के सदस्य दंग रह गए।

विज्ञापन
Bihar News : Vigilance raided Engineer Shrikant Sharma of BRPNNL, found cash, jewelry, Bhagalpur News, Patna
निगरानी की टीम को छापेमारी के दौरान 80 लाख कैश मिले। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में निगरानी (विजिलेंस) विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। इस बार यह कार्रवाई बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड  (BRPNNL) के प्रोजेक्ट इंजीनियर व पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता श्रीकांत शर्मा के घर पर हुई है। निगरानी विभाग की टीम ने कार्यपालक अभियंता के भागलपुर के हनुमान नगर इलाके स्थित आवास पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान 80 लाख कैश और लाखों रुपये के ज्वेलरी बरामद की। कैश दो ट्रॉली में पाए गए हैं। इतने कैश देख टीम के सदस्य दंग रह गए।  

विज्ञापन


घर और ऑफिस में छापेमारी, लाखों के गहने भी मिले
निगरानी विभाग की टीम ने कार्यपालक अभियंता श्रीकांत शर्मा के ऑफिस में भी छापेमारी की। ऑफिस और घर के कोने कोने को खंगाला। बेनामी संपत्ति के कागजातों की जांच कर रही है। यह पता लगाने में जुटी हुई है कि भ्रष्टाचार के आरोपी  कार्यपालक अभियंता श्रीकांत शर्मा ने अब तक कितनी अवैध संपत्ति अर्जित की है। विभाग के अधिकारियों की मानें तो कार्यपालक अभियंता श्रीकांत शर्मा के घर से अब तक नगद और जेवरात बरामद हुए। वहीं सोने और चांदी के जेवर की कीमत का अंदाजा लगाया जा रहा है। इसके साथ कुछ बेनामी संपत्ति के  कागजात मिलने की भी बात सामने आ रही है।

विज्ञापन

Bihar News : Vigilance raided Engineer Shrikant Sharma of BRPNNL, found cash, jewelry, Bhagalpur News, Patna
टीम को सोने के जेवरात भी मिले। - फोटो : अमर उजाला

निगरानी की टीम ने श्रीकांत शर्मा को किया गिरफ्तार
वहीं पटना से आए अधिकारियों ने बताया कि इस पर विशेष जांच टीम  बैठाई गई है इसकी जांच की जाएगी  और इनके कई ठिकानों पर भी छापेमारी की जाएगी उसके बाद विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी, फिलहाल श्रीकांत शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है। निगरानी डीएसपी संजय जायसवाल ने बताया कि सूचना मिली कि बिहार पुल निर्माण निगम के कार्यपालक अभियंता के पास आय से अधिक संपत्ति है। इसको लेकर नोटिस भी जारी की गई है। इसके बाद निगरानी की टीम इंजीनियर के घर पर और कार्यालय में एक साथ छापेमारी कर रहे हैं, जहां लाखों रुपए नगद जेवरात और कई जमीन के प्लॉट के कागजात बरामद हुए हैं उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं डीएसपी सत्यकांत ने बताया कि आय से अधिक संपत्ति होने के चलते श्रीकांत शर्मा के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed