फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : vigilance department raids in the premises of Siwan District Education Officer in siwan and patna

Vigilance Raid : सीवान के जिला शिक्षा पदाधिकारी पर निगरानी छापा; आय से अधिक संपत्ति मिली, पटना में भी जांच

Fri, 08 Dec 2023 01:00 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 08 Dec 2023 01:00 PM IST
सार

Bihar News : राजद कोटे के मंत्री प्रो. चंद्रशेखर और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रशंसा पा चुके सीनियर आईएएस केके पाठक का शिक्षा विभाग अब दूसरे कारण से चर्चा में है। विभाग के एक जिला स्तरीय अधिकारी के घर-दफ्तर पर निगरानी छापा पड़ा है।

विज्ञापन
Bihar News : vigilance department raids in the premises of Siwan District Education Officer in siwan and patna
छानबीन करने पहुंची निगरानी की टीम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय जनता दल के कोर्ट से मंत्री प्रो. चंद्रशेखर और अपर मुख्य सचिव केके पाठक की तनातनी, शिक्षकों की नियुक्ति आदि की चर्चा थोड़ी थमी तो इनका शिक्षा विभाग दूसरे कारण से चर्चा में आ गया। राज्य के एक जिला शिक्षा पदाधिकारी पर निगरानी की कार्रवाई होना चर्चा में है। शिक्षा विभाग के अफसरों पर अबतक ऐसी कार्रवाई कम देखने को मिली है। सीवान के जिला शिक्षा पदाधिकारी के दफ्तर और सीवान स्थित आवास के साथ पटना में उनके मकान पर निगरानी की टीम जांच पड़ताल कर रही है। सीवान में 14 लाख रुपये नकद बरामद हो चुके हैं। आय से अधिक संपत्ति जुटाने के मामले में यह छापेमारी की जा रही है। डीईओ को गिरफ्तार नहीं किया गया है, लेकिन उन्हें किसी से बात करने की छूट नहीं दी जा रही है।

विज्ञापन


बताया जाता है कि शिक्षा पदाधिकारी सीवान मिथिलेश कुमार के आवास पर निगरानी विभाग की टीम ने अचानक उनके आवास एव कार्यालय पहुंच कर छापेमारी शुरू की।इसके बाद से पूरे शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। निगरानी टीम ने बताया कि दूसरी टीम पटना के बोरिंग  रोड के कवि रामन पथ में मिथिलेश कुमार के घर पर भी टीम की छापेमारी कर रही है। सीवान में जिला शिक्षा पदाधिकारी के आवास के आसपास पुलिस बल तैनात कर दिए गए है।  निगरानी विभाग के अधिकारी ने मुख्य दरवाजे को अंदर से बंद कर दिया है और घर के अंदर छापेमारी की गई। 
विज्ञापन


आवास और कार्यालय से 14 लाख कैश बरामद
अब तक के रेड में निगरानी की टीम को जिला शिक्षा पदाधिकारी मिथिलेश कुमार के आवास और कार्यालय से 14 लाख रुपया बरामद हुआ है। इसको निगरानी ने फ़िलहाल सील कर दिया है। निगरानी के अधिकारी ने बताया कि हमलोग फिलहाल जिला शिक्षा पदाधिकारी को गिरफ्तार नहीं कर रहे हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed