फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Vigilance arrested revenue employee to taking bribe patna bihar police

Bihar News : निगरानी ने राजस्व कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा, रिपोर्ट देने के लिए मांग रहा था रिश्वत

Tue, 03 Jun 2025 07:52 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 03 Jun 2025 07:52 PM IST
सार

Bihar News : निगरानी ने राजस्व कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पर आरोप है कि वह रिपोर्ट देने के लिए बीस हजार की रिश्वत मांग रहा था।

विज्ञापन
Bihar News: Vigilance arrested revenue employee to taking bribe patna bihar police
आरोपी राजस्व कर्मचारी सोनू कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने राजस्व कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्त शख्स पटना जिला के विक्रम अंचल में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी सोनू कुमार है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का कहना है कि राजस्व कर्मचारी सोनू कुमार को 20,000/- रु० रिश्वत लेते रंगे हाथ आर०टी०एस० भवन से गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़िए -Bihar: दुष्कर्म पीड़िता की मौत मामले में अब कार्रवाई, SKMCH की अधीक्षक और PMCH के उपाधीक्षक को हटाया गया
विज्ञापन


दरअसल बिक्रम प्रखंड के अराप गांव निवासी रवि शंकर कुमार के अराप मौजा में 9 कट्ठा जमीन को लेकर पिछले 7 महीने से विवाद चल रहा था, जहां रविशंकर कुमार ने पहले विवाद को लेकर पालीगंज अनुमंडल के डीसीएलआर को आवेदन दिया उसके बाद हाई कोर्ट में आवेदन किया। पटना हाई कोर्ट के आदेश पर फैसला रविशंकर कुमार के पक्ष में आया। वही रिपोर्ट को लेकर विक्रम अंचल कार्यालय को आदेश दिया गया था, जिसके बाद बिक्रम अंचलाधिकारी स्वयं प्रभा ने रिपोर्ट के लिए अपने कर्मचारी सोनू कुमार को आदेश दिया था लेकिन कब्ज और रिपोर्ट बनाने के नाम पर राजस्व कर्मचारी सोनू कुमार रविशंकर कुमार को 3 महीने से दौड़ा रहा था और कहा कि ₹20हजार रुपया दो तो काम हो जाएगा। इसके बाद रविशंकर कुमार ने इसकी शिकायत पटना निगरानी विभाग से की, जिसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए राजस्व कर्मचारी को रंगेहाथ ₹20हजार घूस लेते हुए बिक्रम अंचल कार्यालय से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़िए -Bihar News: ई कॉमर्स कंपनी में काम करने वाले दो युवकों के घर पर छापेमारी, दिनदहाड़े रेड से बेगूसराय में हड़कंप

इधर पूरे मामले पर पटना निगरानी विभाग के पुलिस उपाधीक्षक अभिजीत कौर ने बताया कि बिक्रम अराप गांव निवासी रविशंकर कुमार के लिखित शिकायत पर टीम का गठन किया गया और आज विक्रम अंचल कार्यालय में शिकायत को लेकर सोनू कुमार जो राजस्व कर्मचारी जिसको ₹20हजार घूस लेते की गिरफ्तार किया गया है फिलहाल की गिरफ्तार राजस्व कर्मचारी से पुलिस पूछताछ  कर रही है।



                                  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed