{"_id":"671249c177ee2593ac0b017d","slug":"bihar-news-video-of-female-constable-in-vaishali-goes-viral-bihar-police-troubled-by-reels-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Police: 'मार गोली थनवे पर घेर के'... फिर एक महिला सिपाही का वीडियो वायरल; रील्स से बिहार पुलिस परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Police: 'मार गोली थनवे पर घेर के'... फिर एक महिला सिपाही का वीडियो वायरल; रील्स से बिहार पुलिस परेशान
Fri, 18 Oct 2024 05:12 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: आदित्य आनंद
Updated Fri, 18 Oct 2024 05:12 PM IST
सार
दो दिन पहले ही वैशाली पुलिस अधीक्षक हरकिशोर राय ने वर्दी पहनकर रील्स बनाने के आरोप में एक महिला सिपाही पिछले दो दिन पहले निलंबित किया था। अब फिर से एक अन्य महिला सिपाही का वीडियो वायरल होने के बाद वैशाली पुलिस की किरकिरी हो रही है।
विज्ञापन
महिला सिपाही।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के हाजीपुर में ऑनड्यूटी महिला सिपाही का रील्स तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल रो रह है। पहले वीडियो में महिला सिपाही थाना में बैठी दिख रही है। दूसरे में डायल 112 की गाड़ी के बगल में खड़ी दिख रही है। महिला सीपाही ने वर्दी पहनकर रिल्स बनाकर सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर अपलोड की है। अब यह महिला सिपाही सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि महिला सिपाह जंदाहा थाना क्षेत्र में डायल 112 पुलिस गाड़ी पर तैनात हैं।
विज्ञापन
रील्स में भोजपुरी गाना सुनाई दे रहा है
वीडियो वायरल होने के बाद लोगों का कहना है कि बिहार पुलिस मुख्यालय की ओर से वर्दी में रील्स बनाने को लेकर मनाही है। फिर भी महिला सिपाही मुख्यालय के आदेश को ठेंगा दिखाते हुए रील्स बना रही है। पहले वायरल वीडियो में महिला सिपाही वायरल वीडियो में जंदाहा थाना के सिरिस्ता कक्ष में सिविल ड्रेस में बैठी दिख रही हैं। रील्स में भोजपुरी गाना सुनाई दे रहा है। गाने के बोल हैं "होई रंगबाज यहीं क्षेत्र के मार गोली थनवे पर घेर के"। इसके बाद दूसरे वीडियो में "यूपी-बिहार में खिलल हम्मर नमवा ए डार्लिंग तोहरें करनवा" यह गाना सुनाई दे रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन पहले एक महिला सिपाही को निलंबित किया था
बता दें कि दो दिन पहले ही वैशाली पुलिस अधीक्षक हरकिशोर राय ने वर्दी पहनकर रील्स बनाने के आरोप में एक महिला सिपाही पिछले दो दिन पहले निलंबित किया था। अब फिर से एक अन्य महिला सिपाही का वीडियो वायरल होने के बाद वैशाली पुलिस की किरकिरी हो रही है। क्योंकि, बिहार पुलिस मुख्यालय ने कुछ दिन पहले एक निर्देश जारी किया था कि कोई भी पुलिस कर्मी वर्दी में या हथियार के साथ रील नहीं बनाएंगे। अगर जो भी व्यक्ति ऐसा करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मुख्यालय ने यह भी कहा था कि यह न केवल नियम का उल्लंघन है। यह उनके कार्यकुशलता और एकाग्रता को भी प्रभावित करता है। इस आदेश के बावजूद महिला सिपाही ने वर्दी में रील बनाकर अपलोड कर रही है।