Bihar News: मॉब लिंचिंग के शिकार की शिनाख्त; एक खुद को सुधारने के लिए जाने वाला था दिल्ली, दूसरे का पहला अपराध
समस्तीपुर में दो भाइयों को गोली मारकर भागने वाले दो आरोपियों को स्थानीय लोगों ने खदेड़कर पकड़ लिया था। गुस्साए लोगों ने दोनों को पीट-पीटकर मार डाला। अब दोनों में एक के पिता ने स्पष्ट कह दिया कि उनका बेटा अपराधी नहीं था। वहीं दूसरे के परिजनों ने ऐसा कहा...
विस्तार
समस्तीपुर में किराना कारोबारी भाइयों पर गोली मारकर भागने वाले दो आरोपियों को भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। अब पुलिस ने दोनों की पहचान कर ली गई है। पुलिस के अनुसार, एक की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के शंकरपुर हत्था ओपी क्षेत्र के मनोज पासवान का पुत्र प्रेम कुमार के रूप में की गई है। वहीं दूसरे की पहचान विद्यापति नगर थाना क्षेत्र के कोल्ड स्टोरेज ढाला मडवा गोपालपुर के विजय महतो के पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में की गई है।
इधर, वारदात के बाद प्रिंस के परिवार वालों ने बताया कि प्रिंस करीब 15 दिन पहले घर से दिल्ली जाने की बात कह कर निकाला था। रात दलसिंहसराय के पुलिस पदाधिकारी उसकी तस्वीर लेकर उसके घर पहुंचे तो हमलोग दंग रह गए। पुलिस ने सारी घटना बताई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पड़ोसियों का कहना है कि प्रिंस पर करीब दो माह पूर्व मोबाइल चोरी का आरोप भी लगा था। परिवार के लोग उसके संगत से परेशान थे। इस कारण उसे सुधारने के लिए दिल्ली भेजना चाहते थे। लेकिन, वह दिल्ली नहीं जाकर अपने बदमाश दोस्तों के साथ था।।
वहीं मुजफ्फरपुर के शंकरपुर का रहने वाला प्रेम कुमार उमा पांडे पूसा कॉलेज में स्नातक का छात्र था। उसके पिता ने बताया कि रविवार सुबह वह अपने घर से निकला था। शाम तक घर नहीं लौटा तो चिंता हुई। इसके बाद देर रात रात सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे फोटो के आधार पर उसकी पहचान की। इसके बाद हमलोग समस्तीपुर पहुंचे। मृत प्रेम के पिता ने कहा कि मेरा बेटा अपराधी नहीं था। उसपर आज तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई। इस घटना के बाद अचानक उसके अपराधिक प्रवृत्ति के होने की बात सामने आई है। पुलिस से अपील है कि वह इस मामले की निष्पक्ष जांच करे।
मामले में एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि दोनों बदमाश का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। रात लूट की घटना के बाद दोनों मॉम लीचिंग के शिकार हो गए थे लोगों ने दोनों की पीट पीट कर हत्या कर दी थी। उन्होंने बतलाया कि इस मामले में घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है प्राथमिकी भी दर्ज की जाएगी। इस घटना में जख्मी दुकानदार अभिषेक आनंद को सीने में गोली लगी थी उसे बेहतर उपचार के लिए पटना के एक बड़े निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि उसके छोटे भाई अभिषेक आनंद का उपचार बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.