फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Vehicles will start running on Mithapur-Mahuli road from June, Minister Nitin Naveen inspected

Bihar: मंत्री नितिन नवीन बोले- जून से मीठापुर-महुली रोड पर चलने लगेंगे वाहन, इन जिलों को लोगों को भी होगा लाभ

Sat, 07 Jun 2025 06:13 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 07 Jun 2025 06:13 PM IST
सार

मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि 1400 करोड़ से अधिक की लागत से बनने वाले मीठापुर-महुली पथ के निर्माण से संपतचक और पुनपुन क्षेत्र में भी आवागमन सुविधाजनक हो जाएगा। अब तक निर्माण कार्य सिपारा से लेकर महुली तक पूर्ण हो चुका है।

विज्ञापन
Bihar News: Vehicles will start running on Mithapur-Mahuli road from June, Minister Nitin Naveen inspected
अधिकारियों को निर्देश देते मंत्री नितिन नवीन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मगधवासियों के लिए काम की खबर है। जल्द ही मीठापुर से महुली पथ पर आवागमन शुरू हो जाएगा। इससे पटना दक्षिण में रहने वाले लाखों लोगों को काफी फायदा होगा। इतना ही नहीं सिपारा से महुली के बीच करीब 11 किलोमीटर की दूरी लगभग 10 मिनट में ही तय की जा सकेगी। इसके साथ ही जहानाबाद, गया, बिहारशरीफ आने जाने वाले यात्रियों का भी समय बचेगा। पथ निर्माण विभाग की ओर बताया गया कि 11 किलोमीटर लंबे मीठापुर-महुली पथ का निर्माण दो फेज में हो रहा है। पहले फेज के तहत सिपारा-परसा-महुली के बीच फोरलेन का निर्माण कराया जा रहा है। इसकी लंबाई 6.7 किमी है। इसमें 5.4 किमी एलिवेटेड सड़क है। सिपारा के पास इस पथ को न्यू बाइपास (एनएच-31) फोरलेन से जोड़ा जाएगा। इस सड़क के दूसरे फेज के निर्माण के तहत मीठापुर-सिपारा तथा महुली-पुनपुन के बीच फोर लेन सड़क का निर्माण होना है। इसकी लंबाई 4.3 किमी है। इसमें मीठापुर से सिपारा तक 2.1 किमी एलिवेटेड सड़क है। इस पथ को संपतचक पथ से भी जोड़ने का काम चल रहा।
विज्ञापन


जून से गाड़ियां दौड़ने लगेंगी गाड़िया
दरअसल, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन द्वारा शनिवार को मीठापुर-महुली पथ का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों को परियोजना को ससमय पूरा करने के लिए तत्परता से कार्य करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने दावा किया कि एलिवेटेड रोड पर जून से गाड़ियां दौड़ने लगेंगी। अब तक सिपारा से महुली के बीच एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। भूपतिपुर के पास बन रहे रैंप की ढलाई भी पूरी हो गई है। रैंप की फिनिशिंग, पेंटिंग और लाइटिंग का काम भी अपने आखिरी चरण में है। जल्द ही भूपतिपुर से पुनपुन तक बने नौ किलोमीटर लंबे पैच का शुभारंभ किया जायेगा। 
विज्ञापन

नीतीश सरकार ने अब इन आयोगों के अध्यक्ष-सदस्य बनाए, जानिए किन्हें किस पद की मिली जिम्मेवारी
विज्ञापन
विज्ञापन


सिपारा से लेकर महुली तक का काम पूरा

मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि मीठापुर से रामगोबिन्द सिंह महुली पथ परियोजना (फेज-1) का निर्माण कार्य सिपारा से लेकर महुली तक पूर्ण हो चुका है। मीठापुर से सिपारा तक पथ के संरचना में व्यापक बदलाव के कारण मीठापुर-सिपारा-महुली-पुनपुन पथ परियोजना (फेज-2) का प्रावधान किया गया, जिसमें मीठापुर से सिपारा तक (2.10 किमी) एलिवेटेड (4-लेन) पथ एवं महुली से पुनपुन तक (2.20 किमी) एटग्रेड ( चार लेन) पथ का अतिरिक्त प्रावधान किया गया है। सिपारा गुमटी पर रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माण कार्य तथा मीठापुर से सिपारा एलिवेटेड पथ का निर्माण कार्य का लक्ष्य नवंबर 2025 तक निर्धारित किया गया है। यह चार लेन की सड़क पटना से गया, गया से बिहारशरीफ, बिहारशरीफ से बख्तियारपुर एवं बख्तियारपुर से पटना एनएच 83, एनएच 82, एनएच 31 और एनएच 30 होते हुए विकसित होगा। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed