फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Vaishali Road accident today on hajipur areraj state highway many died in accident news

Accident Today : बिहार में बड़ा हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने ली पांच की जान; पूजा कर ऑटो से लौट रहे थे सभी

Mon, 29 Jul 2024 05:23 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 29 Jul 2024 05:23 PM IST
सार

Bihar News : सोमवार को बिहार में एक भीषण हादसे में पांच लोगों की जान चली गई। दो की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि तीन ने बाद में दम तोड़ दिया। ऑटो सवार इन लोगों को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया था। सभी पूजा कर लौट रहे थे।

विज्ञापन
Bihar News : Vaishali Road accident today on hajipur areraj state highway many died in accident news
हादसे के बाद अस्पताल में लगी भीड़। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

बिहार के वैशाली में एक ट्रक ने यात्रियों को लेकर जा रहे ऑटो में इस तरह टक्कर मारी कि कुल मिलाकर पांच लोगों की मौत हो गई। दो की मौत घटनास्थल पर हो गई, जबकि ऑटो पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल थे। उनकी भी एक-एक कर मौत हो गई। यह सभी 'बुढ़िया मईया' मंदिर से पूजा कर लौट रहे थे। हाजीपुर-अरेराज स्टेट हाइवे 74 पर सोमवार दोपहर बाद करीब ढाई बजे यह हादसा हुआ। वैशाली थाना क्षेत्र के भगवानपुर रत्ती गांव स्थित कोल्ड स्टोरेज के निकट

विज्ञापन

कोल्ड स्टोर के पास हुई घटना के बाद अब परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा बढ़ रहा है। 

ट्रक चालक की तलाश में चल रही छापेमारी
इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। वैशाली थानेदार प्रवीण कुमार ने कहा कि तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। ट्रक चालक की तलाश में छापेमारी चल रही है। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यहां से दो महिला को पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। मरने वालों की पहचान ललिता देवी, संगीता देवी, सविता देवी, रेखा देवी और कौशल्या देवी के रूप में हुई।  
विज्ञापन


मरने वाले सभी एक ही घर के 
पुलिस का कहना है कि मरने वाले सभी एक ही परिवार के हैं, जो हाजीपुर के हरौली से पूजा करने के बाद अपने घर लौट रहे थे।  इसी दौरान ट्रक और टेंपो में जोरदार टक्कर हो गई। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने ट्रक को पकड़ लिया। फिर स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय थाना को दी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घटना के संबंध में वैशाली थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो में सामने से ठोकर मार दिया। घटनास्थल पर ही दो की मौत हो गई, जबकि तीन की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतकों की पहचान टेम्पो ड्राइवर जितेंद्र कुमार, ज्योति देवी, बनारसी देवी,कौशल्या देवी के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि एक ही परिवार के लोग बुढ़ी मैया के पूजा करने के लिए गये थे। पुलिस का कहना था कि मृतक मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर निवासी थे। टेंपो में कुल 12 लोग सवार थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि घायलों को हाजीपुर सदर अस्पताल में इलाज के बाद पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

 

Bihar News : Vaishali Road accident today on hajipur areraj state highway many died in accident news
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वैशाली जिले के चकवास कोल्ड स्टोरेज के पास ट्रक ऑटो की टक्कर में हुई मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह घटना अत्यंत दु:खद है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस घटना में घायल लोगों के समुचित इलाज करने का निर्देश दिया है और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।  मुख्यमंत्री ने मृतक के परिजनों को दु:ख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed