फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News Updates: Pappu Yadav attacks Bima Bharti; By-election, Congress, RJD, Purnia News

Pappu Yadav: बिहार के उपचुनाव में राजद प्रत्याशी का साथ देंगे पप्पू यादव? बीमा भारती को लेकर क्या कह दिया

Wed, 19 Jun 2024 06:29 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 19 Jun 2024 06:29 PM IST
सार

सांसद पप्पू यादव ने कहा कि वैसे तो राजद स्वच्छ राजनीति की बात करती है। मगर जिस प्रकार इस हत्याकांड में इतना कुछ होने के बाद भी बिना सोचे समझे जल्दबाजी में टिकट बांटा गया।

विज्ञापन
Bihar News Updates: Pappu Yadav attacks Bima Bharti; By-election, Congress, RJD, Purnia News
सांसद पप्पू यादव। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

बीमा भारती के राजद उम्मीदवार के रूप में नामांकन करने और व्यवसायी गोपाल यादुका हत्याकांड में बेटा का नाम आने पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने जमकर हमला बोला है। पप्पू यादव ने कहा कि पकड़े गए चारों आरोपी के अलावा उस केस में कई नकाबपोश भी हैं जो अब तक जांच के घेरे से बाहर हैं। पप्पू यादव ने कहा कि जो घटना हुई है और जिस तरह से परिस्थितियां सामने आई है, इस जन्म में क्या 100 जन्म में भी मेरा सहयोग बीमा भारती को नहीं रहेगा। पूर्णिया की जनता की खुशी मेरे लिए प्राथमिकता है। मेरे लिए मेरा पद प्राथमिकता नहीं है। कांग्रेस कभी भी अपराधियों को सपोर्ट नहीं करती है। हम कांग्रेस से आग्रह करेंगे की ऐसे लोगों की मदद किसी हाल में न करें।  पप्पू यादव ने आगे कहा कि इस हत्या में मंत्री स्तर के लोग शामिल हैं। ऐसे में उनकी मांग है कि इस हाइप्रोफाइल केस की जांच पटना एसआईटी या सीबीआई जांच हो। 

विज्ञापन


जमीन के फर्जी एग्रीमेंट से जुड़ा हत्याकांड
पूर्णिया के अर्जुन भवन स्थित कार्यालय में पप्पू यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बीते 5 जून को भवानीपुर में हुए व्यवसायी गोपाल यादुका की हत्या में न सिर्फ ब्रोकर बल्कि वर्तमान मुखिया, पूर्व मुखिया, संजय ब्रोकर के अलावा 5 लोग शामिल हैं। वैसे तो जमीन से जुड़ा ये मामला 60 से 70 करोड़ का है, लेकिन 12 से 14 करोड़ रुपए यादुका को दिए जाने थे। इस जमीन का फर्जी एग्रीमेंट किसने कर लिया।
विज्ञापन


बिना सोचे समझे जल्दबाजी में टिकट बांटा गया
रुपौली विधानसभा उपचुनाव में बीमा भारती को राजद का टिकट मिलने पर सांसद पप्पू यादव ने कहा कि वैसे तो राजद स्वच्छ राजनीति की बात करती है। मगर जिस प्रकार इस हत्याकांड में इतना कुछ होने के बाद भी बिना सोचे समझे जल्दबाजी में टिकट बांटा गया। इससे जनता में क्या संदेश गया। राजद को सीपीआई को सपोर्ट करना चाहिए था। उसके साथ खड़े रहने का वक्त था। मगर सीपीआई की मांग टाली गई। बीमा भारती अगली बार भी महागठबंधन की उम्मीदवार हो सकती थी। आगे विधान चुनाव होने हैं, वे तब लड़ सकती थीं। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed