{"_id":"65b793f16fbc52bf1507f037","slug":"bihar-news-union-minister-pashupati-kumar-paras-attacked-chirag-paswan-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: केंद्रीय मंत्री पारस ने सीएम नीतीश को बताया करीबी, चिराग को लेकर कहा- हाजीपुर से चुनाव नहीं लड़ने दूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: केंद्रीय मंत्री पारस ने सीएम नीतीश को बताया करीबी, चिराग को लेकर कहा- हाजीपुर से चुनाव नहीं लड़ने दूंगा
Mon, 29 Jan 2024 05:32 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: उदित दीक्षित
Updated Mon, 29 Jan 2024 05:32 PM IST
सार
केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने कहा- मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है, जनता ने उन्हें जमुई से सांसद बनाया है, वे अपने क्षेत्र जमुई से चुनाव लड़ें, मैं उन्हें हाजीपुर सीट से चुनाव नहीं लड़ने दूंगा।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस हाजीपुर पहुंचे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में नीतीश कुमार के एनडीए में शामिल होने और नई सरकार गठन के बाद केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस सोमवार को हाजीपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा- नीतीश हमारे करीबी हैं और रहेंगे भी। वहीं, हाजीपुर लोकसभा सीट पर चाचा पशुपति कुमार पारस और भतीजे चिराग पासवान के बीच चल रहे विवाद के सवाल पर वे भड़क गए। उन्होंने कहा- मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है, जनता ने उन्हें जमुई से सांसद बनाया है, वे अपने क्षेत्र जमुई से चुनाव लड़ें, मैं उन्हें हाजीपुर सीट से चुनाव नहीं लड़ने दूंगा।
विज्ञापन
पारस ने कहा कि चिराग की बात उनसे ही पूछिए, वो किस गंठबंधन में हैं। मैं और मेरे बड़े भाई शुरू से ही किसी एक नाव पर चढ़ने के लिए कहते थे, लेकिन वो दो नाव पर चढ़ रहे हैं। ऐसे में तो फिसल जाएंगे। चिराग पासवान 2020 में एनडीए से गठबंधन तोड़कर विधानसभा चुनाव लड़े थे। जिसके कारण मतभेद हुआ, और पार्टी-परिवार दोनों टूट गया।
विज्ञापन