फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Union Minister Nityanand Rai attacks Lalu Yadav, RJD and Congress; PM Modi, BJP, Indi alliance

Lok Sabha Election : केंद्रीय मंत्री बोले- लालू यादव की बातों पर कोई भरोसा नहीं करता, इन चीजों के लिए प्रसिद्ध

Fri, 05 Apr 2024 02:17 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 05 Apr 2024 02:17 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि महागठबंधन' के सभी नेताओं ने मान लिया है कि पीएम नरेंद्र मोदी का मुकाबला कोई नहीं कर सकता। वे जानते हैं, लोग उन्हें 2024 के लोकसभा चुनाव में 400 से अधिक सीटों के साथ फिर से प्रधान मंत्री बनाएंगे।

विज्ञापन
Bihar News: Union Minister Nityanand Rai attacks Lalu Yadav, RJD and Congress; PM Modi, BJP, Indi alliance
केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लालू यादव के बात पर कोई विश्वास नहीं करता है। कोई भरोसा नहीं करता है। उनको लोगों ने काफी सालों से देखा है। वह परिवारवाद, भाई-भतीजावाद और घोटालों और अपराधियों को साथ रखने के लिए के लिए प्रसिद्ध हैं। महागठबंधन' के सभी नेताओं ने मान लिया है कि पीएम नरेंद्र मोदी का मुकाबला कोई नहीं कर सकता। वे जानते हैं, लोग उन्हें 2024 के लोकसभा चुनाव में 400 से अधिक सीटों के साथ फिर से प्रधान मंत्री बनाएंगे। वे पीएम मोदी की लोकप्रियता से परेशान हैं।

विज्ञापन


लालू और खरगे आपत्तिजनक बयानबाजी कर रहे हैं
राजनीति में इंडी गठबंधन जो लुटियां डूब चुकी है। इस कारण वह अपना आपा खो चुके हैं। लालू जी हाे या खरगे जी इसलिए इस तरह की आपत्तिजनक बयानबाजी कर रहे हैं। इनसे इस प्रकार की अपेक्षा नहीं की जा सकती है। राजनीति के क्षेत्र में इनलोगों का विनास हो चुका है। पीएम मोदी के प्रयास से इस देश में विकास की गंगा बह रही है। आत्मनिर्भर भारत हो रहा है। 21वीं सदी का ऐसा भारत होने जा रहा है जब आजादी का सौंवा वर्ष इस देश के लोग मनाएंगे तो प्रति व्यक्ति आया सबसे ज्यादा रहेगी। गरीबों को घर, शौचालय और पांच लाख तक का मुफ्त इलाज दिया जा रहा है। 
विज्ञापन


विकास का अवसर राजद और कांग्रेस ने खो दिया
नित्यानंद राय ने कहा कि जनता ने जो विकास का अवसर दिया था, उसे राजद और कांग्रेस ने खो दिया है। अवसर को परिवार के विकास में लगा दिया। इन लोगों के पास बोलने के लिए कुछ नहीं। राजद और कांग्रेस के लोग पीएम मोदी को केवल अपशब्द बोलते हैं। यह लोग जितना अपशब्द प्रधानमंत्री जी को कहेंगे, उतना ही आशीर्वाद देगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed