फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Union Minister Nityanand Rai attacks Lalu Yadav and RJD, BJP, membership campaign

Bihar News : केंद्रीय मंत्री ने बताया ऐसा है लालू प्रसाद का स्वभाव, कहा- घोटालेबाजों की पार्टी है राजद

Wed, 04 Sep 2024 05:12 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 04 Sep 2024 05:12 PM IST
सार

भाजपा में मुस्लिम समाज के लोगों को भी सदस्य बनाने के सवाल पर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय कहा कि भारतीय जनता पार्टी सभी समाज के लोगों की पार्टी है। भाजपा आज से सदस्यता अभियान की शुरुआत की है।

विज्ञापन
Bihar News: Union Minister Nityanand Rai attacks Lalu Yadav and RJD, BJP, membership campaign
केन्द्रीय मंत्री नित्यानंद राय भाजपा की सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय बुधवार को गया पहुंचे। भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि गया जिले में 20 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। भाजपा के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर लोगों को सदस्य बनाना है। वहीं सभा को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए विकास कार्यों को गिनाया। इसी दौरान उन्होंने कांग्रेस और राजद को निशाने पर लिया। कहा कि कांग्रेस देश को सत्यानाश करने वाली पार्टी है और राजद घोटालेबाजों की पार्टी है। लेकिन, देश में भारत माता की जय कहने वाली पार्टी भारतीय जनता पार्टी है। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आने वाले दिनों में भारत विश्व गुरु बनने जा रहा है। देश में अंग्रेजों द्वारा लगाया गया चिन्हों को भाजपा ने हटाया। भाजपा ने जो पहले घोषणा किया था कि चार सौ पार, वह इस सदस्यता अभियान के बाद आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा चार सौ पार सीट लाएगी।

विज्ञापन


अभद्र भाषा का प्रयोग करना लालू यादव का है स्वभाव 
वहीं लालू प्रसाद यादव ने एक्स पर पोस्ट किया है। भाजपा और आरएसएस को निशाने पर लिया। कहा कि इतना मजबूर करेंगे कि जातिगत जनगणना करना ही पड़ेगा। उन्होंने लिखा कि इन आरएसएस और भाजपा वालों का कान पकड़, दंड बैठक करा इनसे जातिगत जनगणना कराएंगे। इस सवाल पर गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि इस तरह का भाषा का प्रयोग करना इनके स्वभाव में हैं। जनता इसलिए उनको सबक सिखा भी चुकी है। इस प्रकार का भाषा बोलना अशोभनीय है। कम से कम लालू यादव को इससे परहेज रखना चाहिए।
विज्ञापन


तेजस्वी यादव को नहीं उठाना चाहिए विधि व्यवस्था पर सवाल 
बिहार में विधि व्यवस्था पर तेजस्वी यादव के द्वारा उठाए गए सवाल पर उन्होंने कहा कि 2020 के चुनाव का मतदान हो गया था। इसी बीच तेजस्वी यादव को भ्रम हो गया था की हमारी सरकार बन रही है। राजद वालो को भ्रम हो गया था। अपने 15 वर्षो के उस जंगलराज के सपनों को लाने का हड़कंप मचाना शुरू किया। गरीबों के साथ मारपीट, बेइजत करना, लूटपाट मचाना, रंगदारी मांगना शुरू कर दिया था। वह क्या विधि व्यवस्था की बात करेंगे। जब उनकी सरकार थी तो वह सिर्फ अपराधियों को संरक्षण देने का कार्य करती थी। अपराधी उनके मंत्री विधायक के यहां शरण लेते थे। मंगलागौरी मंदिर में गए तो मालूम चला की एक राजद का विधायक इतना गोली फायरिंग किया था कि कई सौ वर्ष पुरानी पेड़ की डाल को गिरा दिया था। ईश्वर को भी अन्याय बर्दाश्त नहीं होता है। अब परिणाम देखिए। वैसे लोगों की पार्टी है। आर्म्स का प्रदर्शन करने वाली और अपराधियों का सरंक्षण देने वाली राजद पार्टी है। आज अपराधिक घटना होती है तो अपराधियों को सजा मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुस्लिम समाज के लोगों को बनाएंगे सदस्य 
वहीं भाजपा में मुस्लिम समाज के लोगों को भी सदस्य बनाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सभी समाज के लोगों की पार्टी है। भाजपा आज से सदस्यता अभियान की शुरुआत की है। हमलोग सभी जातियों और मुस्लिम समाज के लोगों को भी सदस्य बनाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed