फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Uncle and nephew died in road accident in Bhagalpur returning from wedding procession bihar police

Bihar News : बरात से वापस घर लौट रहे चाचा-भतीजा की सड़क हादसे में मौत

Mon, 20 May 2024 09:42 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 20 May 2024 09:42 AM IST
सार

Bihar : चाचा और भतीजा एक बरात में शामिल होने बांका गये हुए थे। अहले सुबह दोनों एक ई रिक्शा में बैठकर वापस लौट रहे थे। तभी एक सड़क हादसे में दोनों की मौत हो गई।  

विज्ञापन
Bihar News: Uncle and nephew died in road accident in Bhagalpur returning from wedding procession bihar police
सड़क हादसा के बाद क्षतिग्रस्त ई-रिक्शा। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

भागलपुर में सोमवार की अहले सुबह भीषण सड़क हादसे में चाचा भतीजे की मौत हो गई। घटना सन्होला थाना क्षेत्र के मुर्गियांचक गांव के पास की है। मृतकों की पहचान अमडंडा थाना क्षेत्र निवासी अशोक सिंह के पुत्र सन्नी कुमार (18) और केशव सिंह के पुत्र सिंटू सिंह(27) के रूप में की गई है।

विज्ञापन


बारात से लौटने के क्रम में हुआ हादसा 
घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि बांका जिला के धोराया थाना क्षेत्र के गौरा स्थित एक गांव में बरात गई हुई थी। सुबह ई-रिक्शा से चाचा भतीजा व अन्य लोग घर लौट रहे थे। इसी दौरान मुर्गियांचक गांव के समीप तेज रफ्तार हाईवे ने टक्कर मार कर फरार हो गया। इस घटना में ई-रिक्शा पर बैठे चाचा भतीजा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। परिजन सूत्रों के माने तो दोनों गांव के ही एक युवक की शादी में शामिल होने के लिए बांका जिला के धोराया के गौरा में बराती गये हुए थे। अहले सुबह वापस लौटने के क्रम में तेज रफ्तार हाईवा ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे रिक्शा पूरी तारह क्षतिग्रस्त हो गया। ई- रिक्शा में बैठे दो सवारी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मौके से हाईवा चालक हाईवा लेकर फरार हो गया। ई-रिक्शा पर सवार दो लोगों की मौत के बाद ड्राइवर समेत अन्य लोग वहां से फरार हो गये। इधर,घटना की जानकारी मिलने के घटनास्थल पर बाद लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना पर परिजन भी पहुंचे। इसके बाद दहाड़ मार कर रोने लगे।
विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस 
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने ई-रिक्शा को भी जप्त कर लिया है। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के अन्य परिजन थाना पर पहुंचे जहां पर उसका रो-रो कर बुरा हाल है। मामले को लेकर थाना अध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है।  ई-रिक्शा को जप्त कर लिया गया है। किस वाहन से टक्कर लगी है उसका पता लगाया कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed