Bihar News : सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, कार और बाइक में हुई थी जोरदार टक्कर
Bihar : अचानक तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग उस तरफ दौड़ पड़े। वहां जाकर देखा तो पाया कि दो शख्स खून से लथपथ थे। आननफानन में लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई।
विस्तार
पटना में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना नौबतपुर चिरौरा गांव स्थित पुरानी नहर पुल के पास की है। मृतकों की पहचान आशियाना के रहने वाले राजेंद्र सिंह के पुत्र अरविंद सिंह (40) और रमन मोची के पुत्र गुड्डू कुमार के रूप में की गई है। वही दुर्घटना के कारण सड़क पर यातायात कुछ देर के लिए बाधित हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
यह खबर भी पढ़ें -Bihar News: तेजस्वी यादव की एस्कॉर्ट गाड़ी को ट्रक ने मारी टक्कर; पुलिसकर्मियों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे
घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि अरविंद सिंह अपने दोस्त के पुत्र गुड्डू कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर उसके घर किसी काम से गये हुए थे। बाइक सवार दोनों दोस्त रामपुर से होकर वापस पटना की ओर लौट रहे थे। इसी बीच विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रहे एक कार ने दोनों बाइक सवार को सामने से टक्कर मार दी। कार् टक्कर मारते हुए सड़क के किनारे एक पेड़ से जाकर टकरा गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार अरविंद सिंह और गुड्डू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार सवार ड्राइवर सहित दो लोग घायल हो गए। आननफानन में उन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।
यह खबर भी पढ़ें -Bihar News: 'कहीं तेजस्वी यादव को नुकसान पहुंचाने की मंशा तो नहीं थी?' रोहिणी आचार्य का नीतीश सरकार से सवाल
घटना के बाद सड़क पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुँच गई। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि कार काफी तेज रफ्तार में थी और बाइक सवार को सामने से जोरदार टक्कर मारते हुए सड़क के किनारे एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आसपास के लोग आवाज सुनकर सहम गए। इस घटना में बाइक सवार दोनों युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटना के बाद लोगों की भी मौके पर जुटी रही।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.