फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Two youths died in a road accident in Siwan: One in critical condition: Barat, Bihar Police

Bihar News: सड़क हादसे में बारात जा रहे दो युवकों की मौत, एक की हालत गंभीर; पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बाइक

Sat, 19 Apr 2025 09:56 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 19 Apr 2025 09:56 AM IST
सार

Siwan Road Accident News: तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर गोपालगंज जा रहे थे। रफ्तार अधिक होने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दो युवकों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Bihar News: Two youths died in a road accident in Siwan: One in critical condition: Barat, Bihar Police
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीवान में सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। वहीं एक की हालत गंभीर है। घटना गोरियाकोठी थाना क्षेत्र के ब्रह्मस्थान गांव के समीप की है। शुक्रवार देर रात गोरियाकोठी थाना क्षेत्र के सिसई गांव से एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक बारात में शामिल होने के लिए गोपालगंज जिले के बढ़ेया जा रहे थे। ब्रह्मस्थान गांव के समीप बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इसमें दो युवकों ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। 

विज्ञापन


पुलिस ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया
इधर, मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस ने तीनों युवकों को उठाकर अस्पताल पहुंचाया। यहां दो युवकों को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं एक युवक को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मृतकों की पहचान गोरियाकोठी थाना क्षेत्र के सिसई गांव निवासी सुदामा प्रसाद के 30 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार और धर्मेंद्र शर्मा के 28 वर्षीय पुत्र मनमोहन शर्मा के रूप में हुई है। वही घायल की पहचान ओम प्रकाश प्रसाद के 25 वर्षीय पुत्र आर्यन कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन

हाईवे किनारे पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, तीन युवकों की मौत, दो गंभीर
विज्ञापन
विज्ञापन


गोपालगंज जा रहे थे तीनों
मनमोहन के परिजनों ने बताया कि एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर तीनो युवक गोपालगंज जिले के बढ़ेया गांव में एक बारात में शामिल होने के घर से निकले तथा आधे घंटे के बाद फोन आया कि सड़क हादसा हो गया है। इसके बाद हमलोग सदर अस्पताल पहुंचे, जहां देखे कि बेटे की मौत हो गई है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed