फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Two teachers were using mobile phones in Vaishali school, the officer caught red handed, salary

Bihar News: स्कूल में मोबाइल चला रही थीं दो शिक्षिका, अधिकारी ने दोनों को रंगेहाथ पकड़ा; एक दिन का वेतन कटा

Thu, 17 Oct 2024 09:57 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 17 Oct 2024 09:57 AM IST
सार

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने स्कूल के प्रधानाध्यापक से भी जवाब तलब किया गया है। प्रधानाध्यापक पर लापरवाही का आरोप लगा है। उन्होंने कहा कि लापरवाही के कारण ही शिक्षक-शिक्षिका मनमानी ढंग से काम करते हैं।

विज्ञापन
Bihar News: Two teachers were using mobile phones in Vaishali school, the officer caught red handed, salary
बिहार शिक्षा विभाग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरकार स्कूल में बच्चों को पढ़ाने के लिए शिक्षक एवं शिक्षिका की बहाली करती है। लेकिन, पढ़ाने वाले मोबाइल चलाते हुए नजर दिखते हैं। पूरा मामला वैशाली जिले के उत्क्रमित मध्य विद्यालय गुलजारबाग उर्दू गोरौल का है। यहां पढ़ाने वाले दो शिक्षिका का एक दिन का वेतन विभाग ने काट लिया गया है। बताया गया है बुधवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय गुलजारबाग उर्दू का निरीक्षण करने अधिकारी स्कूल में पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान अधिकारी ने क्लास में बैठी दो शिक्षिका को मोबाइल चलाते हुए देखा। 

विज्ञापन


24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण का जवाब मांगा
इसके बाद अधिकारी ने बड़ी कार्रवाई कर दी। गोरौल प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण का जवाब मांगा है। स्कूल में प्रखंड शिक्षिका सलीमा खाटून एवं जाकिया खातून का एक दिन का वेतन काटा गया है। शिक्षा विभाग की इस कार्रवाई के बाद शिक्षकों में हड़कंप मच गया है। 
विज्ञापन


प्रधानाध्यापक से भी जवाब तलब किया गया
इतना ही नहीं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने स्कूल के प्रधानाध्यापक से भी जवाब तलब किया गया है। प्रधानाध्यापक पर लापरवाही का आरोप लगा है। उन्होंने कहा कि लापरवाही के कारण ही शिक्षक-शिक्षिका मनमानी ढंग से काम करते हैं। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने इसकी जानकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी को भी पत्र के माध्यम से दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed