फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Two sons of the same family missing after a gap of 7 months, family pleads for their safe return

Bihar News: सात महीने के अंतराल पर एक ही परिवार के दो बेटे लापता, परिवार ने लगाई सुरक्षित वापसी की गुहार

Sun, 27 Apr 2025 10:01 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 27 Apr 2025 10:01 AM IST
सार

बेतिया के पटखौली गांव में सात महीनों के अंतराल में एक ही परिवार के दो लड़कों के लापता होने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से गांव में भय का माहौल है। परिवार ने पुलिस से दोनों बेटों की सुरक्षित वापसी की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
Bihar News: Two sons of the same family missing after a gap of 7 months, family pleads for their safe return
बिहार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बेतिया में सात माह के अंतराल में एक ही परिवार के दो लड़कों के लापता हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई है। पटखौली थाना क्षेत्र के पटखौली गांव की इस घटना ने गांव में भय का माहौल पैदा कर दिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पटखौली गांव निवासी नरेश शर्मा का 13 वर्षीय छोटा बेटा सुधांशु कुमार 18 अप्रैल को घर के पास खेलते समय अचानक लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी जब सुधांशु का पता नहीं चला, तो परिजनों ने पटखौली थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इससे पहले नरेश का 19 वर्षीय बड़ा बेटा करन कुमार भी 21 अक्टूबर 2024 को गांव में पेंटिंग का काम करते समय अचानक गायब हो गया था। उसकी गुमशुदगी की भी शिकायत तत्काल थाने में की गई थी, लेकिन सात महीने बीतने के बावजूद अब तक करन का कोई सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Bihar News: गोपालगंज में चावल व्यवसायी की हत्या, बकाया पैसा वसूल करने गए थे, अपराधियों ने चाकू घोंपकर मार डाला
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित परिवार का आरोप है कि अगर पहले बेटे करन के गायब होने को पुलिस ने गंभीरता से लिया होता तो शायद उनका दूसरा बेटा सुधांशु सुरक्षित रहता। दोनों बच्चों की तलाश के लिए परिवार ने हर संभव प्रयास किए लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इस समय बच्चों के पिता नरेश शर्मा रोजी-रोटी के लिए नेपाल में काम कर रहे हैं। मां सुशीला देवी समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने पुलिस से दोनों बेटों की सुरक्षित बरामदगी की गुहार लगाई है।

मामले में पटखौली थाना प्रभारी अनीश कुमार ने बताया कि दोनों बच्चों की गुमशुदगी की एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और जल्द ही घटना का खुलासा होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed