फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Two sisters died returning after inter exam truck accident news bhojpur bihar police

Bihar News : इंटर की परीक्षा देकर लौट रही दो बहनों की मौत, पिता भी जख्मी; अनियंत्रित ट्रक ने  तीनों को रौंदा

Wed, 12 Feb 2025 12:02 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 12 Feb 2025 12:02 AM IST
सार

Accident News : दो बहन अपने पिता के साथ परीक्षा देकर घर लौट रहीं थीं। तभी अचानक एक अनियंत्रित ट्रक ने उनको रौंदते हुए फरार हो गया। दोनों बहनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।  

विज्ञापन
Bihar News : Two sisters died returning after inter exam truck accident news bhojpur bihar police
घायल पिता को देखने आये लोग - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार के आरा में भीषण सड़क हादसे में दो सगी बहनों की मौत हो गई है, जबकि इस घटना में पिता गंभीर रूप से जख्मी हो गये। अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार पिता और दो पुत्रियों को रौंद दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल हो गया है। घटना आरा-अरवल मुख्य मार्ग पर उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेलाउर बंगला के समीप की है, जहां मंगलवार की शाम बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार पिता व दो पुत्रियों को रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार दोनो पुत्रियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहे मृतका के पिता गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायल पिता का आरा सदर अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। घटना के दौरान लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही।

विज्ञापन


घटना के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि मृत छात्राओं में संदेश थाना क्षेत्र के सुंदरपुर गांव वार्ड नंबर-एक निवासी गौरी शंकर की 18 वर्षीया पुत्री सुषमा एवं 17 वर्षीया पुत्री रेखा शामिल है। हादसे में मृतका के पिता गौरी शंकर जख्मी हो गये।
विज्ञापन


घटना के संबंध में घायल गौरीशंकर ने बताया कि वे अपनी दोनो पुत्री रेखा एवं सुषमा को इंटर का परीक्षा दिलवाने के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित नेमीचंद शास्त्री स्कूल आए थे। परीक्षा खत्म होने के बाद जब वे अपनी पुत्री रेखा व सुषमा के संग बाइक द्वारा वापस गांव लौट रहे थे। उसी बीच बेलाउर बंगला के समीप पीछे से आ रही बेलगाम ट्रक ने उनके बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें उनकी पुत्री रेखा व सुषमा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से मृत सगी बहन एवं जख्मी गौरी शंकर को आरा सदर अस्पताल लाया गया। सूचना पाकर पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और दोनो शवो का पोस्टमार्टम करवाया ।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद अगिआंव प्रखंड प्रमुख मुकेश यादव और पवना पंचायत के मुखिया मंटू सिंह सदर अस्पताल पहुंच जख्मी से पूरे मामले की जानकारी दिए और अभिभावक के रूप में खड़ा हो पुलिस कार्यवाई पूरा करा दोनो छात्राओं के शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाये। दरसल दुर्घटना में पिता भी जख्मी हो गए थे जिसके बाद घर मे कोई अभिभावक के नही रहने से प्रमुख और मुखिया के द्वारा अभिभावक की जिम्मेदारी पूरी की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed