{"_id":"675f9ddaf54dd623ac0c4524","slug":"bihar-news-two-priests-died-in-a-road-accident-in-gopalganj-crushed-by-a-speeding-vehicle-bihar-police-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत, थावे दुर्गा मंदिर से लौट रहे थे दोनों, तेज रफ्तार वाहन ने कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत, थावे दुर्गा मंदिर से लौट रहे थे दोनों, तेज रफ्तार वाहन ने कुचला
Mon, 16 Dec 2024 08:56 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
Published by: आदित्य आनंद
Updated Mon, 16 Dec 2024 08:56 AM IST
सार
स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों फुलवरिया थाना क्षेत्र के मजिरवा कला गांव के पास ही पहुंचे थे कि पीछे से तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें कुचल दिया। गंभीर हालत में उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
अस्पातल पहुंचे परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोपालगंज में सड़क हादसे में दो पुजारी (चाचा-भतीजा) की मौत हो गई। वहीं एक चालक की हालत गंभीर है। घटना फुलवरिया थाने के मंजिरवां कला टोला फक्कड़पुर गांव के समीप मीरगंज-भोरे मुख्य सड़क पर हुई। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों सदर अस्पताल गोपालगंज में भर्ती कराया। इलाज के दौरान दो पुजारियों की मौत हो गई। वहीं बोलेरो चालक का इलाज चल रहा है। मृतकों की पहचान गोपालगंज जिले के भोरे थाने के पंडौली गांव के रामसागर पांडेय व उनका भतीजा संदीप कुमार पांडेय के रूप में की गई है। दोनों मृतक थावे दुर्गा मंदिर में पुजारी का काम करते थे।
विज्ञापन
पीछे से तेज रफ्तार वाहन ने दोनों को कुचल दिया
बताया जाता है कि गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र के पड़ौली गांव निवासी रामसागर पांडेय व उनका भतीजा संदीप पांडेय थावे दुर्गा मंदिर में पुजारी के रूप में कार्यरत थे। प्रतिदिन की भांति रविवार को भी थावे मंदिर से पूजा अर्चना कर देर शाम घर लौट रहे थे। दोनों फुलवरिया थाना क्षेत्र के मजिरवा कला गांव के पास ही पहुंचे थे कि पीछे से तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें कुचल दिया। गंभीर हालत में उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान दोनों चाचा-भतीजे की मौत हो गई।
विज्ञापन
अनियंत्रित बोलेरो को जब्त कर लिया गया
मौत की सूचना परिजनों को मिलते ही घर में कोहराम मच गया। एक ही परिवार से दो लोगों की दर्दनाक मौत से गांव में शोक का माहौल है। परिजनों के चीत्कार से गांव में शोक कायम है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से अनियंत्रित बोलेरो को जब्त कर लिया है। थानाध्यक्ष कैप्टन शाहनवाज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन