फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Two people killed in Bhojpur; Violent clash between two parties over milk dispute

Bihar News: दिनदहाड़े दो लोगों की हत्या से हड़कंप; एक लीटर दूध के विवाद में दो पक्षों में हिंसक झड़प

Sun, 16 Mar 2025 03:50 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 16 Mar 2025 03:50 PM IST
सार

एसपी मिस्टर राज ने बताया कि दूध के विवाद को लेकर दोनों पक्षों में हुई हिंसक झड़प में गोलीबारी हुई है, जिससे दो लोगों की जान गई है। एफएसएल टीम को बुलाया गया है। इलाके में पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है। 

विज्ञापन
Bihar News: Two people killed in Bhojpur; Violent clash between two parties over milk dispute
दूध के विवाद ने ले ली दोनों की जान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के भोजपुर में दिनदहाड़े दो लोगों की हत्या कर दी गई। दो-दो हत्याओं कारण बस एक लीटर दूध था। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह बड़हरा थाना क्षेत्र के सेमरा गांव के पास बांध के समीप हुई। महज एक लीटर दूध नहीं देने के विवाद के कारण दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। दोनों ओर से अंधाधुंध फायरिंग की गई। इसमें दो लोगों की गोली लगने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मय गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। भोजपुर एसपी ने इलाके में बढ़ रहे तनाव को देखते हुए पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी है। 

विज्ञापन


मरने वालों की पहचान सेमरा गांव निवासी रामनिवास राय के 36 वर्षीय पुत्र धर्मेन्द्र कुमार और पुराना बिंदगांवा गांव निवासी स्वर्गीय बालदेश्वर सिंह के 21 वर्षीय पुत्र प्रेम सिंह उर्फ बड़क के रूप में हुई। दोनों पक्षों के बीच यह विवाद पहले से चल रहा था, जिसमें एक-दो दिन पहले दूध नहीं देने को लेकर झगड़ा हुआ था। घटना के बाद, आरा सदर एसडीपीओ-2 रंजीत सिंह और स्थानीय पुलिस दलबल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से एक पिस्टल, दो खोखे, पिस्टल के 10 जिंदा कारतूस और एक दोनाली बंदूक के साथ एक हीरो होंडा बाइक बरामद की।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पक्षों ने की गोलीबारी
मृतक धर्मेंद्र कुमार के छोटे भाई विकास कुमार ने बताया कि उनके परिवार का दूध दुहने का व्यवसाय है। दो दिन पहले पुराना बिंदगांवा निवासी मनीष सिंह ने एक लीटर दूध के लिए मेरे भाई और पिता के साथ मारपीट की थी। रविवार सुबह सुबह जब मनीष सिंह अपने सहयोगियों के साथ खड़ा था तो मैंने मारपीट की बात पूछी। अचानक मनीष सिंह और हरेंद्र सिंह मारपीट करने लगे। मुझे बचाने के लिए मेरे परिवार वाले आए। इसी दौरान मनीष सिंह और उसके परिवार वाले गोलीबारी करने लगे। अचानक एक गोली मेरे पिता धर्मेंद्र राय को गोली लगी और उनकी मौत हो गई। इस वारदात के बाद मृत धर्मेंद्र राय के परिवार वालों ने प्रेम सिंह उर्फ बड़क की भी गोली मारकर हत्या दी।

दूध के विवाद को लेकर हिंसक झड़प
भोजपुर के एसपी मिस्टर राज ने बताया कि दूध के विवाद को लेकर दोनों पक्षों में हुई हिंसक झड़प में गोलीबारी हुई है, जिससे दो लोगों की जान गई है। उन्होंने कहा कि एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया गया है और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया गया है। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए सुरक्षा बढ़ा दी है। सभी संबंधित पक्षों से संपर्क किया जा रहा है। ताकि मामले को सुलझाया जा सके और आगे की हिंसा को रोका जा सके।

यह भी पढ़ें- Bihar News:होली पर अपराधियों का उत्पात से हड़कंप; दो जगहों पर की गोलीबारी, एक की मौत, चार घायल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed