Bihar News: पुलिस टीम पर हमला करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, बाइक लूटकांड के भी आरोपी हैं दोनों
Gaya News: लूटकांड मामले में शामिल अपराधियों की पहचान कर ली गई है। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनसे पूछताछ चल रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।
विस्तार
पुलिस ने बाइक बरामद कर ली
सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधीक्षक गया द्वारा इस मामले को काफी गंभीरता से लिया गया। और, तुरंत अपर पुलिस अधीक्षक, गया, तकनीकी शाखा के पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी तथा अन्य पुलिसकर्मी को घटनास्थल पर भेजा गया। घटनास्थल का निरीक्षण कर अपराधियों के भागने की दिशा का पता कर उनका पीछा शुरू किया गया। छीनी गई मोटरसाइकिल को तुरंत ही बरामद कर लिया गया। घटनास्थल के आस पास का सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया गया है।
दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा
इस मामले में अपराधियों की पहचान कर ली गई है। अनुसंधान, सीसीटीवी फुटेज तथा पूछताछ के आधार पर दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। जिनसे पूछताछ चल रही है। इसपर पुलिस अधीक्षक, गया तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वजीरगंज के नेतृत्व में इस कांड में संलिप्त अन्य अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है। इस मामले में संलिप्त अन्य अपराधकर्मियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस संबंध में मुफ्फसिल थाना द्वारा कांड दर्ज कर अग्रतर कारवाई की जा रही है।