{"_id":"684ef64ee7d27da0d403ea96","slug":"bihar-news-two-injured-in-firing-patna-bihar-police-dispute-over-demanding-outstanding-money-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : बकाया रुपया मांगने पर हुआ विवाद, जमकर चली गोलियां; दो की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : बकाया रुपया मांगने पर हुआ विवाद, जमकर चली गोलियां; दो की हालत गंभीर
Sun, 15 Jun 2025 10:05 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Sun, 15 Jun 2025 10:05 PM IST
सार
Bihar : दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। देखते ही देखते बात बढ़ गई और फिर गोलियां चलने लगी। इस गोलीबारी में दो युवक घायल हो गये, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
अस्पताल में इलाजरत घायल युवक।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पटना जिले में क्राइम कंट्रोल को लेकर एसएसपी से लेकर कई पुलिस पदाधिकारियो का तबादला कर दिया गया। बावजूद पुलिस क्राइम को रोकने में विफल दिख रही है। पटना के बाढ थाना क्षेत्र के पूरा गांव मे बकाया रुपये के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच तनाव की स्थिति हो गयी। दोनों ओर से लोग भिड़ गए। इस दौरान दोनों तरफ से ताबड़तोड़ गोलीबारी होने लगी। गोलीबारी के दौरान दो लोग गोली लगने से घायल हो गए है। स्थानीय लोगों ने घायलों को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर् दिया गया है। वही सूचना पर पहुँची पुलिस ने मौके से एक दर्जन गोलियों के खोखे जब्त किया है।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : तेजस्वी यादव ने सरकार पर किया हमला, कहा- सरकार पारदर्शी है, तो करे जमाई आयोग का गठन
विज्ञापन
घटना के संबध में स्थानीय लोगों ने बताया कि संतोष पांडे और मनीष पांडे के बीच ढाई लाख रुपए बकाया को लेकर विवाद हो रहा था। मनीष पाण्डेय लगातार संतोष कुमार से रुपयों की मांग कर रहा था। इसी बकाये रुपयों की मांग करने पर दो पक्षों के बीच कहासुनी होते होते झड़प हो गई। देखते ही देखते दोनों तरफ से ताबड़तोड़ गोलीबारी होने लगी। गोलीबारी के दौरान विवाद को सुलझाने गए ग्रामीण वीरू पांडे नामक व्यक्ति को गोली लग गई। वहीं दूसरा व्यक्ति संतोष पांडे को पैर में गोली लगी है। स्थानीय लोगों ने घायल युवकों को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दोनों को पटना के पीएमसीएच रेफर कर दिया है, जिसका इलाज चल रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि लगभग एक दर्जन राउंड से ज्यादा गोलियां चली है। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं पुलिस को घटनास्थल से गोली के चार खोखे बरामद हुए हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। वहीं पुलिस ने दो आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें -Bihar News: तेजस्वी यादव बोले- कुशासन का अंत तुरंत मांग रहा है बिहार, नीतीश शासन में रुक गया विकास
घटना के संबंध में थानाध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। दोनों पक्षों के लोगों से घटना के कारणों को लेकर पूछताछ की जा रही है ।वहीं एक शख्स को हिरासत में लिया गया है। घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच में तनाव गहरा गया है। हमलावर हथियार के साथ फरार फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। बाढ़ के थानाध्यक्ष बृजकिशोर सिंह ने बताया कि पूरे मामले को लेकर जांच शुरू कर दी गई है। दोनों पक्षों के बयान को दर्ज कराया जा रहा है। शांति बहाल रखने को लेकर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।