फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Two friends died in a road accident, three had gone out to celebrate New Year.

Bihar News : पहली जनवरी मनाने निकले बाइक सवार तीन दोस्तों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, दो की मौत

Tue, 02 Jan 2024 02:06 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 02 Jan 2024 02:06 AM IST
सार

Bihar : तीन दोस्त नई बाइक पर सवार होकर पहली जनवरी मनाने घर से निकले थे। लेकिन वे अज्ञात वाहन की चपेट में आ गये, जिसमें दो दोस्तों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। तीसरे की हालत अभी भी गंभीर है।

विज्ञापन
Bihar News : Two friends died in a road accident, three had gone out to celebrate New Year.
घायल युवक को अस्पताल पहुंचा रहे स्थानीय लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंगेर में नये साल में घुमने के लिए निकले बाइक सवार तीन दोस्तों को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया, जिसमें दो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। तीसरे युवक की हालत गंभीर है, जिसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मरने वालों में एक बेगूसराय जिले का, जबकि दूसरा मुंगेर का रहने वाला है। मृतकों की पहचान बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र अंतर्गत सुबोध कुमार के पुत्र सन्नी कुमार और मुंगेर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बहादुरपुर सिमरण चौधरी टोला निवासी पप्पू यादव के पुत्र रजनीश कुमार के रूप में की गई। इस घटना में बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र निवासी ललित यादव का पुत्र सोनू कुमार गंभीर रूप से घायल है।

विज्ञापन


नया वर्ष मनाने निकले थे तीनों दोस्त 
घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि सोमवार को सोनू कुमार अपनी नयी अपाची बाइक से गांव के ही सन्नी कुमार और रजनीश कुमार के साथ नया साल पर घूमने के लिए सोमवार की शाम लगभग लगभग 5 बजे मुंगेर आ रहा था। बाइक जैसे ही श्रीकृष्ण सेतु के बीच में पहुंची, पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदते हुए फरार हो गया। इस घटना में सन्नी कुमार एवं रजनीश कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि सोनू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। उस पूल पर और वहां आसपास मौजूद लोगों ने घ्ज्तना की सूचना पुलिस को देते हुए घायल सोनू को इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने सोनू का प्राथमिक उपचार कर उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस 
घटना की सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों शवों को अस्पताल भेज दिया। परिजनों ने बताया कि तीनों युवक गहरे दोस्त थे और तीनों पढ़ने लिखने वाले थे। तीनों की उम्र लगभग 18 से 20 वर्ष के बीच थी। घटना की सूचना मिलते ही मल्लीपुर और बहादुरनगर सिमरण चौधरी टोला से मृतक और घायलों के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। वहीं परिजनों के चीख पुकार से पूरा सदर अस्पताल गमगीन हो गया। घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि पुलिस घटना की जांच कर रही है। घटना जिस वाहन से हुई है उसकी तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed