फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Two friends died due to drowning in Purnea, flood situation kosi nadi

Bihar News : पूर्णिया में दर्दनाक हादसा, दो दोस्त तेज धार में बहे, तीसरे की बची जान

Wed, 02 Oct 2024 06:36 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 02 Oct 2024 06:36 PM IST
सार

Bihar : कोसी क्षेत्र में कोसी नदी ने कहर मचा रखा है। आज तीन दोस्त पानी के तेज धार में बह गये। उन्हें बहते देख लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की। हालांकि इस कोशिश में एक की जान बच गई, लेकिन दो दोस्तों का कहीं कुछ पता नहीं चल पाया। 

विज्ञापन
Bihar News : Two friends died due to drowning in Purnea, flood situation kosi nadi
घटनास्थल पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

पूर्णिया में कोचिंग से पढ़कर घर लौटने के बजाय 9 छात्र सौरा नदी में नहाने गए थे, जहां दो छात्र नहाने के दौरान डूब गए। तीसरा छात्र डूबने लगा था, लेकिन उसे किसी तरह से बचा लिया गया। सूचना पर एसडीआरएफ की दो टीम मौके पर पहुंचकर छात्रों की खोजबीन में जुट गई है। घटना सदर थाना क्षेत्र के सौरा की है।  मृतक छात्रों की पहचान  के.नगर थाना क्षेत्र के झुन्नी कला निवासी मनोज कुमार शर्मा के पुत्र शिवम कुमार (14 वर्ष) और बेला रिकाबगंज निवासी अमरेंद्र यादव के पुत्र नितेश कुमार (17 वर्ष) हैं।

विज्ञापन


कोचिंग से लौटने के बाद नहाने लगे 
घटना की जानकारी देते हुए के.नगर थाना क्षेत्र के झुन्नी कला वार्ड 10 के वार्ड सदस्य टुनटुन कुमार शर्मा ने बताया कि 9 छात्र रोजाना की तरह घर से पूर्णिया के बालुघाट स्थित कोचिंग के लिए निकले थे। कोचिंग से पढ़कर घर जाने के बजाए सभी ने नहाने का प्लान बनाया और सौरा नदी में नहाने चले गए। वहां सभी छात्र नहाने लगे। इसी क्रम में उनके साथ का एक छात्र मयंक अचानक पानी में डूबने लगा। इसे डूबता देख वहां मौजूद उसके दो दोस्त शिवम और नितेश उसे बचाने आगे बढ़े। बचाने के दौरान तीनों डूबने लगे। तीनों छात्रों को डूबते देख वहां खड़े कुछ लोग पानी में कूदे और किसी तरह मयंक को पानी से बाहर निकाल लिए।
विज्ञापन


दो छात्र तेज धार में बह गये 
इसी क्रम में शिवम और नितेश को नदी की तेज धारा बहाकर ले गई। देखते ही देखते दोनों गहरे पानी में जा समाए। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। साथी छात्रों ने कॉल कर परिजनों और सदर थाना की पुलिस को दी, जिसके बाद परिजन और सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। छात्रों के डूबने के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं मौके पर पहुंची सदर थाना की पुलिस ने एसडीआरएफ को छात्रों के डूबने की सूचना दी। सूचना पर एसडीआरएफ की दो टीम मौके पर पहुंच चुकी है और छात्रों की खोजबीन में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed