फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Two died due to heat wave in Gaya, many patients admitted in hospital.

Bihar News : गया में हीट वेव से तीन लोगों की मौत, कई लोगों का अस्पताल में चल रहा इलाज

Mon, 17 Jun 2024 10:38 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 17 Jun 2024 10:38 PM IST
सार

Bihar : हीट वेव से तीन लोगों की मौत हो गई। साथ ही आज लगभग 10-12 लोग मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती किये गये हैं। इस संबंध में अस्पताल अधीक्षक ने कहा कि मौत किस कारण हुई है, इसकी जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
Bihar News : Two died due to heat wave in Gaya, many  patients admitted in hospital.
इलाजरत मरीज - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

गया में लगातार बढ़ रही लू और हीट वेव के कारण लोगों के मौत का सिलसिला लगातार जारी है। सोमवार को गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में हीट वेव के कारण भर्ती तीन मरीजों की मौत हो गई। इस मामले को लेकर एएनएमएमसीएच के उपाधीक्षक डॉ. नंदकिशोर पासवान ने बातचीत के दौरान दो मरीजों के मौत की पुष्टि की है। हालांकि दूसरी ओर अधीक्षक डॉ. विनोद शंकर सिंह ने इस संबंध में पूछे जाने पर मौतों की छानबीन की बात कही। उपाधीक्षक डॉ. एनके पासवान ने बताया कि वर्तमान में एएनएमएमसीएच के हीट वेव वार्ड में 41 मरीज भर्ती हैं।

विज्ञापन


अचानक हीट वेव के दर्जनों मरीज पहुंचे अस्पताल
सोमवार को गया जिले में हीट वेव के कारण अनुग्रह नाराण्या मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल दो दर्जनों से अधिक मरीज अस्पताल पहुंचे। एक-एक कर हीट वेव से ग्रसित मरीजों को आते देख अस्पताल प्रशासन के होश उड़ गए। देखते-देखते हीट वेव के मरीजों की संख्या 41 पहुंच गई। वहीं इस संबंध में अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अधीक्षक ने डॉ. विनोद शंकर सिंह ने बताया कि हिट वेव वार्ड में हुई मरीजों की छानबीन की जा रही है। वहीं अस्पताल के उपाधीक्षक ने बताया कि हीट वेव के मरीजों के लिए बचे विशेष वार्ड से दो की मौत हुई है और 41 मरीज भर्ती हैं। बतातें चले कि बीते एक जून को अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल हीट वेव के लिए बने विशेष वार्ड से इलाज के क्रम में 7 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं अस्पताल में हीट वेव के मरीजों के लिए 130 बेड का विशेष वार्ड बनाया गया है। अस्पताल प्रशासन ने अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में वार्ड बनाया गया है, जिसमें 48 बेड को सुरक्षित रखा गया है ताकि हिट वेव से संबंधित कोई भी मरीज आने पर शीघ्र इलाज की सुविधा मुहैया हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed