{"_id":"680641f9ca0b390686033e17","slug":"bihar-news-two-dead-bodies-found-wrapped-in-plastic-sheets-double-murder-case-begusarai-bihar-police-2025-04-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : प्लास्टिक शीट में मिला दो भाइयों का शव, अपहरण के बाद हुई हत्या; दो दिनों से थे लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : प्लास्टिक शीट में मिला दो भाइयों का शव, अपहरण के बाद हुई हत्या; दो दिनों से थे लापता
Mon, 21 Apr 2025 06:34 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय सिटी
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय सिटी
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Mon, 21 Apr 2025 06:34 PM IST
सार
Double Murder Case : दो दिनों से दो भाई लापता थे, अब मिले हैं, वह भी साथ-साथ। लेकिन उस रूप में जो एक-दूसरे से बात नहीं कर सकते। जी, खेत में पड़े प्लास्टिक शीट में यही दोनों भाई थे, जिनकी अब पहचान हुई है। यह अपहरण और उसके बाद की गई हत्या की कहानी है।
विज्ञापन
दोनों भाइयों का प्रोफाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेगूसराय में एक साथ प्लास्टिक शीट में लिपटे दो शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना बरौनी थाना क्षेत्र के हरपुर स्थित वास्तु विहार के समीप की है, जहां एक खेत से पॉलीथिन शीट की बरामदगी हुई है। मृतक की पहचान तियाय ओपी के दादुपुर निवासी बिपिन चौधरी के दो पुत्र अमन तथा चमन के रूप में की गई है। दोनों दो दिन से लापता थे।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें -Bihar: खरगे की सभा के बाद बक्सर के जिलाध्यक्ष निलंबित, भीड़ न जुटा पाना पड़ा महंगा; कांग्रेस ने यह आरोप लगाया
विज्ञापन
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि वास्तु विहार के समीप कुछ लोग रोज की तरह खेत की ओर गए तो किसान ने उक्त दोनों शव को देखा। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। यह खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई है। वास्तु विहार से ठीक सटे एक खेत से पॉलीथिन शीट में लिपटा दो युवकों का शव बरामद होने को लेकर लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी। घटना की सूचना मिलते ही बरौनी थाना की पुलिस और वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गए। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शिनाख्त और मामले की तहकीकात में जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही बेगूसराय के एसपी मनीष कुमार भी घटनास्थल पर पहुँच गये।
विज्ञापन