फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Two boys died after drowning in a pond in Motihari

दर्दनाक हादसा: पोखर में डूबने से दो लड़कों की हुई मौत, परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़; मोतिहारी का मामला

Sat, 06 Jul 2024 03:45 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 06 Jul 2024 03:45 PM IST
सार

Bihar News: मोतिहारी में सुगौली प्रखंड के पंजिआरवा गांव के दो किशोर की पोखर में डूब जाने के कारण मौत हो गई है। बताया जाता है कि सुबह आठ बजे दोनों लड़के घर से खेत में हो रही रोपनी में खाना लेकर जा रहे थे, बीच पोखर में पैर फिसल जाने से दोनों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Bihar News: Two boys died after drowning in a pond in Motihari
पोखर में डूबने से दो लड़कों की हुई मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोतिहारी में पोखर में डूबने से दो किशोर की मौत हो गई। दोनों किशोर शनिवार की सुबह खेतों की तरफ गए थे। इसी दौरान पैर फिसल गया और दोनों पोखर के गहरे पानी में चले गए और डूबने से दोनों की मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना सुगौली प्रखंड के पंजिआरवा पंचायत के परसौना गांव की है।

विज्ञापन

मृतकों की पहचान परसौना निवासी उपमुखिया जय प्रकाश के 14 वर्षीय बेटे दीपांशु कुमार और चमन साह के 14 साल के बेटे सत्यम कुमार के रुप में हुई है। बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह दोनों खेत की ओर गए थे। सरेह में जाने के समय दोनों पोखर में चले गए। दोनों को डूबता देख गांव की एक लड़की ने घटना की जानकारी परिजनों को दी।

विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही दोनों किशोर के परिजन पोखर के पास पहुंचे और दोनों को पानी से बाहर निकाला गया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed