फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Truck hits bolero Three died in bettia, returning from wedding procession, accident news

Bihar News : बरात गाड़ी में ट्रक ने मारी टक्कर, तीन की मौत; बेतिया में भीषण हादसे पर सीएम नीतीश ने जताया दु:ख

Fri, 26 Apr 2024 01:05 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 26 Apr 2024 01:05 PM IST
सार

Bihar: बरात जाने की उमंग थी, लेकिन लौटने के दौरान सड़क हादसे में तीन बरातियों की मौत हो गई। अब गांव में मातम पसरा है। मुख्यमंत्री ने इस घटना पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

विज्ञापन
Bihar News: Truck hits bolero Three died in bettia, returning from wedding procession, accident news
मृतक धर्मवीर का प्रोफाइल फोटो और अस्पताल पहुंचे परिजन। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बेतिया में ट्रक ने बराती से भरे चारपहिया गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें तीन लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई है। इस घटना में छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल हो गया। घटना मनुआपुल थाना क्षेत्र के नवलपुर-मनुआपुल मुख्य मार्ग स्थित बाबू टोला गुरवलिया की है। मृतकों की पहचान गोला घाट डुमरी के वार्ड 7 के निवासी प्रकाश यादव (65), जनार्दन यादव (55), धर्मनाथ यादव (18) के रूप में हुई है। इस घटना में दूल्हा के भाई राजनंदन, सोनू कुमार, किनू कुमार, जीजा सुनील कुमार, चाचा जोगिंदर महतो और रामदेव महतो घायल हो गए हैं। घटना की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस घटना पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। 

विज्ञापन


तीन लोगों की घटनास्थल पर मौत 
घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि योगापट्टी गोला घाट से बरात पूर्वी चंपारण के पलनवा थाना क्षेत्र के गढ़वा भोगाडी गांव में गई थी। दीनानाथ महतो के छोटे बेटे रूपेश कुमार की शादी थी। उस शादी समारोह वापस लौटने के दौरान एक ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज 
इस घटना में घायल छह लोगों का इलाज राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (जीएमसीएच) बेतिया में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में चीत्कार मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया है। तीनों शवों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी संवेदना व्यक्त की
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बेतिया के नवलपुर रोड के गुरवलिया में बोलेरो और ट्रक के बीच हुई टक्कर में तीन लोगों की मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि घटना अत्यंत दुखद है। मुख्यमंत्री ने घटना में घायल लोगों के समुचित इलाज का निर्देश दिया है और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। मुख्यमंत्री ने मृतक के परिजनों को दुख के इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed