{"_id":"6596b088a4f4a4f62807ad90","slug":"bihar-news-truck-crushes-bike-in-aurangabad-two-year-old-child-dies-along-with-mother-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hit and Run : सड़क पर मां की गोद में ही दो साल के बच्चे की मौत; ट्रक ने दोनों की ली जान, बाइक सवार गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hit and Run : सड़क पर मां की गोद में ही दो साल के बच्चे की मौत; ट्रक ने दोनों की ली जान, बाइक सवार गंभीर
Thu, 04 Jan 2024 06:50 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Thu, 04 Jan 2024 06:50 PM IST
सार
Bihar : एक महिला अपने दो साल के बेटे को लेकर भाई के साथ अपने ससुराल जा रही थी। तभी एक ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें महिला और उसके बेटे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटे स्थानीय लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औरंगाबाद में मायके से ससुराल जा रही महिला उसके बच्चे को ट्रक ने रौंद दिया, जिसमें मां और दो साल के बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान देव थाना क्षेत्र के उपरदाहा गांव निवासी रेणु देवी (30) और मोहित (2) के रूप में की गई है। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के भरथौली गांव स्थित औरंगाबाद-पटना मुख्य पथ राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-139 पर हुई है। इस घटना में मृतका के भाई गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। उन्होंने बताया कि बाइक वही चला रहे थे।
विज्ञापन
मायके से ससुराल जाने के क्रम में हुआ हादसा
घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि रेणु देवी अपने दो वर्षीय बेटे के साथ कुछ दिन पहले अपने मायके जम्होर थाना क्षेत्र के ईंटवां गांव आई हुई थी। गुरूवार को दोपहर बाद वह अपने भाई मनोज कुमार के साथ अपने बेटे मोहित को लेकर बाइक से अपने गांव देव थाना क्षेत्र के उपरदाहा (ससुराल) जा रही थी। इसी दौरान एनएच-139 पर औरंगाबाद मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में भरथौली के पास तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें मां-बेटे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वही हादसे में मृतका के भाई मनोज कुमार(25) गंभीर रूप से घायल हो गये।घायल युवक का औरंगाबाद सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने किया सड़क जाम
दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन को छोड़कर घटनास्थल से फरार हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने ट्रक को कब्जे में लेकर एनएच-139 को घटनास्थल पर सड़क जाम कर दिया। आक्रोशित लोग मुआवजे की मांग कर रहे थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही औरंगाबाद मुफ्फसिल थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाने का प्रयास कर रही है। वही परिजनों ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस अब आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन