{"_id":"67c485d33c448d0125058446","slug":"bihar-news-transfer-of-deputy-superintendent-of-police-in-bihar-patna-bihar-police-gad-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Police : बिहार में फिर हुआ ट्रांसफर, बदले गये पुलिस उपाधीक्षक; राजधानी पटना में हुआ पदस्थापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Police : बिहार में फिर हुआ ट्रांसफर, बदले गये पुलिस उपाधीक्षक; राजधानी पटना में हुआ पदस्थापन
Sun, 02 Mar 2025 09:52 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Sun, 02 Mar 2025 09:52 PM IST
सार
GAD : बिहार में चार पुलिस उपाधीक्षक का स्थानान्तरण किया गया है। इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
तबादले।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
2025 में बिहार विधान सभा चुनाव होने हैं। इसको लेकर तबादला होने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शनिवार को भी कई अधिकारियों का तबादला हुआ था। आज फिर बिहार में चार पुलिस पदाधिकारियों का स्थानान्तरण किया गया है। बिहार सरकार के गृह विभाग (आरक्षी शाखा) ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। ये चारों पुलिस उपाधीक्षक हैं, जिन्हें पटना में पदस्थापित किया गया है। स्थानान्तरण किये गये पदाधिकारियों में 64वीं बीपीएससी से नियुक्त दरभंगा के रहने वाले मोहम्मद आदिल बेलाल, 2019 बैच के पुलिस निरीक्षक से प्रोन्नत भागलपुर निवासी राकेश रंजन, गोपालगंज के रहने वाले कामाख्या नारायण सिंह, और अररिया निवासी मनोरंजन भारती शामिल हैं।
विज्ञापन
जानिये कौन अधिकारी कहां थे और कहां भेजे गये
मोहम्मद आदिल बेलाल और राकेश रंजन वर्तमान में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर हैं, लेकिन बिहार पुलिस मुख्यालय पटना में पदस्थापन की प्रतीक्षा में थे। मोहम्मद आदिल बेलाल को बि.वि.स.पु -10 पटना में पदस्थापित किया गया है, जबकि राकेश रंजन को बि.वि.स.पु -5 पटना में पदस्थापित किया गया है। कामख्या नारायण सिंह वर्तमान में विशेष सुरक्षा दल में पदस्थापित थे, जिनको अब बिहार पुलिस मुख्यालय के विधि-व्यवस्था शाखा में पुलिस उपाधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। मनोरंजन भारती भी वर्तमान में विशेष सुरक्षा दल के पुलिस उपाधीक्षक के पड़ पर थे, जिनको अब बि.वि.स.पु -14 का पुलिस उपाधीक्षक की जिम्मेदारी मिली है।
विज्ञापन