फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : train passenger heart attack muzaffarpur bihar Police indian Railway

Bihar News : ट्रेन पकड़ने आए यात्री को आया हार्ट अटैक, रेल पुलिस ने बचाई जान

Tue, 04 Mar 2025 10:41 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 04 Mar 2025 10:41 PM IST
सार

Bihar : प्लेटफॉर्म संख्या 06 पर अचानक भगदड़ मच गई। लोगों ने कहा कि स्टेशन पर आये एक यात्री को हार्ट अटैक हो गया है। लोग इधर-उधर दौड़ने लगे। तुरंत वहां रेल पुलिस भी पहुंच गयी।

विज्ञापन
Bihar News : train passenger heart attack muzaffarpur bihar Police indian Railway
यात्री को अस्पताल ले जाते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

मुजफ्फरपुर जंक्शन पर एक यात्री अचानक जमीं पर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोग उधर दौड़ पड़े। लोगों ने बताया कि यात्री को हार्ट अटैक हुआ है। यात्री की पहचान मधुबनी जिला के फुलपरास के निवासी संजय कुमार मिश्रा के रूप में की है। स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने आननफानन में रेलवे पुलिस को बुलाया। रेलवे पुलिस संजय कुमार मिश्रा को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन

विज्ञापन


मुजफ्फरपुर से नरकटियागंज जा रहा था यात्री 
 रेल पुलिस के आरक्षी संतोष कुमार झा के द्वारा सूचना दी गई कि एक यात्री संजय कुमार मिश्रा अपने परिजन के साथ गाड़ी संख्या 13211 से मुजफ्फरपुर जंक्शन आये और मुजफ्फरपुर जंक्शन से नरकटियागंज जाने के लिए प्लेटफॉर्म संख्या 2 से होकर न्यू एफओबी पर चढ़कर आगे प्लेटफॉर्म संख्या 06 पर आने के क्रम पर अचानक चक्कर आने के कारण गिर गये है।उनके अचानक गिरते देख आसपास के यात्री उधर दौड़ पड़े। लोगों ने इस घटना की जानकारी रेलवे पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे पुलिस वहां पहुंची और तुरंत रेलवे के डॉक्टर को सूचित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राथमिक इलाज के बाद भेजे गये अस्पताल 
मौके पर तैनात प्रधान आरक्षी संतोष कुमार झा एवं आरक्षी राजू कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित यात्री को सीपीआर देते हुए होश में लाया। प्राथमिक उपचार होने के बाद संजय कुमार मिश्रा को सदर अस्पताल मुजफ्फरपुर ले जाया गया, जहाँ उनका इलाज जारी है। डॉक्टर ने जांच के बाद बताया कि इनको हार्ट अटैक हुआ है। रेल पुलिस के आरक्षी संतोष कुमार झा ने बताया कि संजय कुमार मिश्रा ने साधारण श्रेणी का मुजफ्फरपुर से नरकटियागंज का टिकट है।  फिलहाल यात्री की स्थिति ठीक बताई जा रही है और वह खतरे से बाहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed