फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Today weather report bihar weather news school summer vacation date due to weather condition

Today Weather : बिहार का मौसम कैसा रहेगा, जानें यहां; स्कूलों में अब गर्मी छुट्टी की तारीख लगभग हो गई तय

Thu, 09 May 2024 07:58 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 09 May 2024 07:58 AM IST
सार

Summer Vacation : एक हफ्ते पहले तक लग रहा था कि कभी भी सरकारी स्तर पर गर्मी छुट्टी जल्दी देने का आदेश आ जाएगा, लेकिन अब बिहार का मौसम राहत भरा है। बिहार में आज कहां-कैसा रहेगा मौसम, यह जानें। साथ ही गर्मी छुट्टी अपडेट भी।

विज्ञापन
Bihar News : Today weather report bihar weather news school summer vacation date due to weather condition
मौसम पूर्वानुमान में बिहार के पीले हिस्से ज्यादा प्रभावित। - फोटो : IMD

विस्तार

बिहार में मौसम का राहत वाला रुख अभी कायम है। भीषण गर्मी से राहत मिली रहेगी। अपने यहां नहीं, तो आसपास के जिलों में हुई बारिश और चली तेज हवा के कारण ही सही- राहत की स्थिति अमूमन बड़े हिस्से में बनी रहेगी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ओर से अबतक जारी पूर्वानुमान के अनुसार पटना के साथ-साथ सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, खगड़िया, बेगूसराय, भागलपुर, पूर्णिया, बांका, जमुई, कटिहार, सहरसा, वैशाली आदि में बादलों का जमघट रहेगा। इसके कारण सूरज की तपिश नहीं परेशान करेगी। पांच मिलीमीटर से कम बारिश का अनुमान है, लेकिन तेज हवा का माहौल बना रहेगा। इन जिलों में से कुछ जगहों पर आंधी-तूफान जैसी स्थिति भी हो सकती है, हालांकि हवा की गति 40 किलोमीटर प्रति घंटा से कम रहेगी। मौसम विभाग ने बेगूसराय, खगड़िया, दरभंगा और मधुबनी में बारिश का अलर्ट जारी किया है। 

विज्ञापन


मौसम के कारण स्कूली बच्चों को भी राहत
भीषण गर्मी के कारण राज्य के ज्यादातर जिलों में जिला दंडाधिकारी के आदेश से दोपहर के पहले ही स्कूल बंद करने का आदेश आया हुआ था। शेखपुरा जैसे कुछ जिलों को छोड़कर ज्यादातर जिलों में जिलाधिकारी के आदेश का पालन भी हो रहा था। अब मौसम ने राहत दी है, जिसके कारण स्कूलों का समय वापस सामान्य करने को लेकर विचार चल रहा है। इसका आदेश मौसम पूर्वानुमान का अध्ययन करने के बाद पटना के जिलाधिकारी जारी करेंगे तो इसी के हिसाब से बाकी जिलों में भी आदेश आ सकता है। फिलहाल स्कूलों ने अपना समय कहीं साढ़े 10 तो कहीं 11 बजे तक रखा है।
विज्ञापन


गर्मी छुट्टी अब 18 मई के बाद से मिलना भी तय
पटना समेत राज्यभर के लगभग सभी जिलों के प्राइवेट स्कूलों में 18 मई के बाद से ग्रीष्मावकाश मिलने की पहले से सूचना थी। सरकारी स्कूलों में भी अमूमन 15 मई से गर्मी की छुट्टी की संभावना मानी गई थी। भीषण गर्मी के कारण एक हफ्ते पहले तक माना जा रहा था कि 10 मई से सारे स्कूलों को बंद करना पड़ जाएगा, लेकिन अब राहत है। तापमान में 10 डिग्री तक गिरावट है, जिसके कारण रात में हल्की ठंड में महसूस हो रही है। ऐसे में प्राइवेट स्कूलों ने 18 मई तक पढ़ाई के बाद गर्मी की छुट्टी देने की तैयारी कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed