Bihar News : भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत, बेकाबू ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला
Bihar : तीन युवक एक ही बाइक पर सवार होकर अपने घर की ओर लौट रहे थे। इस दौरान बाइक में पेट्रोल डालने के लिए जैसे ही पेट्रोल पंप की ओर मुड़े, एक तेज गति से आ रहे ट्रक ने जोरदार ठोकर मारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्णिया में भीषण सड़क दुर्घटना हुई है, जहां बेकाबू ट्रक ने तीन बाइक सवारों को कुचल दिया। इस घटना में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दर्दनाक हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर पश्चिम बंगाल की ओर फरार हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पहुंचकर तीनों लाश को पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेज दिया है। घटना देर रात्रि डगरूआ थाना क्षेत्र के विश्वासपुर चौंक स्थित बंजारा पेट्रोल पंप के पास हुई है। मृतकों की पहचान डगरूआ चमुआ निवासी मोहम्मद इनामुल के बेटे मोहम्मद शाबीर (38), शिवनंदन राम के बेटे अरूण राम (32) और स्वर्ग गणेश राम के बेटे अशोक कुमार (26) के रूप में की गई है।
पेट्रोल पंप की ओर मुड़ते ही चली गई जान
घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि मोहम्मद शाबीर राजमिस्त्री का काम करते हैं। वहीं अशोक राम और अरुण राम दोनों मजदूर का काम करते हैं। घर से कुछ ही दूरी रजरौली गांव में काम करने के लिए गए। रविवार देर रात्रि तीनों काम कर एक ही बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। घर लौटने के दौरान विश्वासपुर चौक स्थित बंजारा पेट्रोल पंप पर बाइक में पेट्रोल लेने के लिए जा रहे हैं। इसी दौरान पूर्णिया से पश्चिम बंगाल जा रही तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने कुचल दिया, जिससे घटनास्थल पर ही तीनों की मौत हो गई। वहां के आसपास के लोग जब तक कुछ समझ पाते, तब तक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।
जांच में जुटी पुलिस
स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी डगरूआ थाने की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटना पहुंचकर तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही परिजन पूर्णिया जीएमसीएच पहुंचे, जहां लाश को देखकर चीख पुकार मच गई। वहीं डगरूआ थाना के एसआई प्रिंस कुमार ने बताया कि ट्रक की चपेट में आने से बाइक से बाहर तीन लोगों की मौत हुई है। तीनों शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। चालक ट्रक लेकर फरार है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ट्रक की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।