फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Three sisters died in Banka, drowned while bathing in Pokhar.

Bihar News : बांका में तीन बहनों की मौत, पोखर में स्नान करने के दौरान हुआ हादसा

Sat, 19 Aug 2023 03:07 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांका Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 19 Aug 2023 03:07 PM IST
सार

Bihar News : बांका में तालाब में डूब कर तीन छात्राओं की मौत हो गई। तीनों बच्चियों तालाब में नहाने गई हुई थी। मृतकाओं में दो आपस में सगी बहनें जबकि एक चचेरी बहन है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
Bihar News: Three sisters died in Banka, drowned while bathing in Pokhar.
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांका में तालाब में स्नान करने के क्रम में तीन बहनों की डूबने से मौत हो गई। मृतकाओं में दो आपस में सगी बहनें और एक उनकी चचेरी बहन है। घटना  शंभूगंज थाना क्षेत्र के सोनाडीह गांव की है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोखर से निकलवाया। मृतकाओं की पहचान फंटूश यादव की पुत्री सिंपल कुमारी (10) एवं शिवानी कुमारी(9) और कुंदन यादव की पुत्री राजनंदिनी (8) के रूप में मकी गई है। घटना शनिवार की है।

विज्ञापन


घाट पर मिले लड़कियों के कपड़े
परिजनों का कहना है कि राजनंदनी कुमारी अपनी तीन बहनों के साथ गांव के तालाब में स्नान करने के लिए गई हुई थी। काफी देर तक जब तीनों लड़कियां वापस घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू कर दी। घर की महिलाओं ने बताया कि तीनों स्नान करने पोखर पर गई थी, जिसके बाद परिजन पोखर पर गए, लेकिन वहां तीनों बहनें नहीं थी। स्थानीय लोगों की नजर तालाब के पास मौजूद उनके कपड़ों पर पड़ी। उन कपड़ों से ग्रामीणों ने यह अनुमान लगाया कि स्नान करने के क्रम में तीनों पोखर में डूब गई है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने शव को निकाला बाहर 
लोगों को यह समझते देर नहीं लगी कि स्नान करने के क्रम में तीनों लड़कियों की डूबने से मौत हो गई हैं। फिर ग्रामीणों ने तालाब में उतरकर उनकी खोजबीन शुरू कर दी। काफी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों ने तालाब के अंदर से तीनों लड़कियों के शव को खोज कर बाहर निकाला, लेकिन तब तक तीनों बच्चियों की मौत हो चुकी थी। शव के बाहर आते ही मृतका के परिजन दहाड़ मार-मार कर रोने लगे। घटना की सूचना मिलने के बाद शंभूगंज थाना अध्यक्ष नीरज तिवारी पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed